अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

न्यूजीलैंड दौरे पर पृथकवास के दौरान कम पाबंदियां होंगी पाक खिलाड़ियों के लिये: रिपोर्ट

कराची, 22 नवंबर (भाषा) अगले महीने टी20 और टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिये सोमवार को न्यूजीलैंड के लिये रवाना होने वाले 50 खिलाड़ियों के पाकिस्तानी दल को साल के शुरू में हुए इंग्लैंड दौरे की तुलना में कम पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

न्यूजीलैंड दौरे पर पृथकवास के दौरान कम पाबंदियां होंगी पाक खिलाड़ियों के लिये: रिपोर्ट

Article Advertisement

कराची, 22 नवंबर (भाषा) अगले महीने टी20 और टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिये सोमवार को न्यूजीलैंड के लिये रवाना होने वाले 50 खिलाड़ियों के पाकिस्तानी दल को साल के शुरू में हुए इंग्लैंड दौरे की तुलना में कम पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा।

Article Advertisement

एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ उनके परिवारों को जाने की अनुमति नहीं दी है लेकिन ‘एक्सप्रेस न्यूजपेपर’ की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड की तुलना में दौरा करने वाली टीम के लिये कम पाबंदियां होंगी। इस रिपोर्ट में कहा गया कि आकलैंड में पहुंचने के बाद पाकिस्तानी दल को 14 दिन के पृथकवास में रहना होगा। पाकिस्तान टीम तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड बोर्ड ने कहा कि वह अपनी सरकार से सहयोग के बाद कुछ दर्शकों को अनुमति देने की कोशिश में जुटा है। श्रृंखला टी20 के साथ 18 दिसंबर से शुरू होगी। शुरूआती पृथकवास में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को तीन दिन अकेले रहना होगा और इस दौरान उन्हें किसी भी ग्रुप के व्यक्तियों से मिलने की अनुमति नहीं दी जायेगी। एक बार पृथकवास का समय खत्म हो जायेगा तो एक और परीक्षण किया जायेगा जिसके बाद खिलाड़ी और अधिकारी अपनी मर्जी से कहीं भी आ जा सकेंगे। वहीं इंग्लैंड में खिलाड़ियों के काफी ज्यादा कोविड-19 परीक्षण कराये गये थे और वे लंबे समय तक पृथकवास में भी रहे थे। Source - PTI

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read