अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बेगूसराय:- कांग्रेस पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र खतरे में: शशीशेखर

बछवाड़ा(बेगूसराय):- कांग्रेस पार्टी खुद को देश के स्वतंत्रता आंदोलन में इकलौती भुमिका निभाने वाली पार्टी घोषित करती है। मगर इसी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को खतरे में करार देकर विडंबना की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इन्हीं लोकतांत्रिक मजाक का दंश झेलने वाले पार्टी के वर

बेगूसराय:- कांग्रेस पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र खतरे में: शशीशेखर

Article Advertisement

बछवाड़ा(बेगूसराय):- कांग्रेस पार्टी खुद को देश के स्वतंत्रता आंदोलन में इकलौती भुमिका निभाने वाली पार्टी घोषित करती है। मगर इसी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को खतरे में करार देकर विडंबना की स्थिति उत्पन्न कर दी है।

Article Advertisement

इन्हीं लोकतांत्रिक मजाक का दंश झेलने वाले पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं नें बेटे को उम्मीदवार घोषित करने वाले विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ता हीं किसी संगठन की रीढ़ होती है पार्टी किसी के पॉकेट की चीज नहीं होती है स्थानीय विधायक रामदेव राय ने कांग्रेस पार्टी को अपने पॉकेट की चीज बना कर रखी है वे अब महाभारत के धृतराष्ट्र की तरह पुत्र मोह में पार्टी के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि शशि शेखर राय ने बछवारा के स्वतंत्रता सेनानी आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं उन्होंने कहा कि पार्टी को अपनी जागीर समझने वाले नेताओं को कार्यकर्ता जरूर सबक सिखाएगी पिछले दिनों विधानसभा स्तरीय पार्टी का महा कवि सम्मेलन कराया गया सम्मेलन के बारे में पार्टी के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सूचना तक नहीं दी गई विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए पार्टी की ओर से कोई दिशानिर्देश भी जारी नहीं किया गया था इस सम्मेलन में जिला व प्रदेश स्तर के कोई भी पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक भी नहीं थे उन्होंने कहा कि चोरी चुपके सम्मेलन अपने पुत्र को पार्टी के प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पारित करवाना पार्टी के मर्यादा के खिलाफ है उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत जिला प्रदेश और पार्टी के हाईकमान की जाएगी कांग्रेस के जिला महासचिव राजेंद्र चौधरी गिरधर गोपाल दीपिका कुमारी कृष्ण कुमार राय आदि मौजूद थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read