अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

पटना से पूर्णिया जा रही बस सुपौल के पास एनएच 57 पर पलटी, 11 यात्री घायल

पटना से पूर्णिया जा रही बस सुपौल के पास एनएच 57 पर पलटी, 11 यात्री घायल पटना से पूर्णिया जा रही एक बस सुपौल में एनएच 57 पर मंगलवार सुबह पलट गई। हादसे में 11 बस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बोल बम नाम की बस डब्ल्यू बी 53 बी 047 पटना से 40 यात्रियों को लेकर चली थी। मंगलवार की सुबह में एनएच 57 पर पि

पटना से पूर्णिया जा रही बस सुपौल के पास एनएच 57 पर पलटी, 11 यात्री घायल

Article Advertisement

पटना से पूर्णिया जा रही बस सुपौल के पास एनएच 57 पर पलटी, 11 यात्री घायल पटना से पूर्णिया जा रही एक बस सुपौल में एनएच 57 पर मंगलवार सुबह पलट गई। हादसे में 11 बस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बोल बम नाम की बस डब्ल्यू बी 53 बी 047 पटना से 40 यात्रियों को लेकर चली थी।

Article Advertisement

मंगलवार की सुबह में एनएच 57 पर पिपरा खुर्द चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 10 फीट नीचे गड्ढे में पलट गई। बस चालक को नींद लग जाने के कारण हादसा हुआ बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद सभी यात्री शीशा तोड़कर बाहर निकले। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी सभी लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. पंकज मिश्रा और डॉ. मो. अमजद ने सभी घायलों का इलाज किया। जख्मी में अररिया जिला के नरपतगंज के चंद्रवीर यादव 56 साल, पूर्णिया के राजकुमार मेहता 40 साल, किशनगंज के मो. हबीब 20 साल का स्थिति गंभीर होने से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घादलों में अररिया के नितीश कुमार 18 साल, सुनीता देवी 48 साल, सुनील दास मुखिया 52 साल, बलराम मेहता 32 साल, मो. मजिद 50 साल, वही पूर्णिया के गणेश मेहता 24 साल, नीता देवी 65 साल और मधेपुर के यदु शर्मा 22 साल को इलाज के बाद अस्प्ताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read