अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Politics

दिल्ली में 50% लोगों ने ही मांगी बिजली सब्सिडी, चुकाएंगे पूरा बिल; केजरीवाल सरकार पर कम हुआ बोझ

दिल्ली में 50% लोगों ने ही मांगी बिजली सब्सिडी, चुकाएंगे पूरा बिल; केजरीवाल सरकार पर कम हुआ बोझ वर्तमान में बिजली पर सब्सिडी पा रहे 47 लाख लोगों में से आधे लोगों ने आगे भी सब्सिडी जारी रखने के लिए पंजीकरण करा लिया है। गुरूवार दोपहर तक 22.82 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली सब्सिडी जारी रखने के

दिल्ली में 50% लोगों ने ही मांगी बिजली सब्सिडी, चुकाएंगे पूरा बिल; केजरीवाल सरकार पर कम हुआ बोझ

Article Advertisement

दिल्ली में 50% लोगों ने ही मांगी बिजली सब्सिडी, चुकाएंगे पूरा बिल; केजरीवाल सरकार पर कम हुआ बोझ वर्तमान में बिजली पर सब्सिडी पा रहे 47 लाख लोगों में से आधे लोगों ने आगे भी सब्सिडी जारी रखने के लिए पंजीकरण करा लिया है। गुरूवार दोपहर तक 22.82 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली सब्सिडी जारी रखने के लिए आवेदन कर चुके है। दिल्ली में आगामी एक अक्तूबर से बिजली सब्सिडी एक वैकल्पिक व्यवस्था होगी। सिर्फ मांगने पर ही सब्सिडी मिलेगी, अगर आवेदन नहीं किया तो यह अगले बिल से बंद हो जाएगी। दिल्ली में वर्तमान में करीब 58 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता है, जिसमें 47 लाख के करीब लोगों को बिजली पर सब्सिडी का फायदा मिलता है। बिजली के 30 लाख उपभोक्ता जिनका बिजली का बिल जीरो आता है जबकि 16-17 लाख उपभोक्ता ऐसे है जिनका बिजली का बिल आधा आता है। अब इन 47 लाख उपभोक्ताओं में आगामी एक अक्तूबर से उन्हें ही बिजली की सब्सिडी मिलेगी जो कि आवेदन करेंगे। सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बिजली पर सब्सिडी देने के लिए 3250 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए सबसे अधिक आवेदन बीआरपीएल इलाके से आया है इस बिजली आपूर्ति कंपनी के इलाके से 10.59 लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके है। वहीं बीवाईपीएल के इलाके से 5.44 लाख, टाटा पावर के इलाके से 6.71 लाख और लुटियन दिल्ली समेत एनडीएमसी इलाके में बिजली आपूर्ति करने वाली एनडीपीएल के इलाके से 7154 लोगों ने बिजली की आपूर्ति के लिए आवेदन किया है। जिन लोगों ने आवेदन किया है उन्हें तीन दिन के अंदर सब्सिडी जारी रखे का एसएमएस व मेल के जरिए सूचना दी जा रही है। 30 सितंबर के बाद भी कर सकेंगे आवेदन दिल्ली सरकार के मुताबिक आगामी एक अक्तूबर से बिजली की सब्सिडी मांगने पर ही मिलेगी। ऐसा नहीं है इसके लिए सिर्फ 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते है। अगर आप अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर जब भी पंजीकरण कराएंगे उसी समय से आपको सब्सिडी मिलनी शुरू हो जाएगी। हर साल साल में एक बार बिजली पूरे साल बिजली की सब्सिडी पाने के लिए आवेदन करना होगा। बिजली सब्सिडी के लिए यह भी कर सकते है आवेदन -दिल्ली सरकार बिजली के बिल के साथ फॉर्म भेजती है उसे भरकर जहां बिजली का बिल जमा करते है वहां जमा कर दीजिए। - 7011311111 नंबर पर पंजीकृत नंबर से मिस्ड कॉल दीजिए, एक एसएमएस पर लिंक आएगा, उसे भरकर सबमिट कर दीजिए। -7011311111 नंबर पर ही वाट्सऐप पर hi लिखकर भेज दीजिए, उसपर फॉर्म का लिंक आएगा भरकर उसे सबमिट कर दीजिए। -जिनका मोबाइल नंबर बिजली कंपनी के साथ पंजीकृत है उनके पास खुद मोबाइल नंबर पर लिंक आएगा उसे भी भरकर भेज दीजिए फैक्ट फाइल: 58 लाख घरेलू उपभोक्ता है। 47 लाख को मिलता है सब्सिडी। 30 लाख को जीरो आता है बिल। 16-17 लाख का बिल आता है आधा। 01 अक्तूबर से मांगने वालों को ही बिजली। बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन बीवाईपीएल 5,44,465 बीआरपीएल 10,59,022 टीपीडीडीएल 6,71,397 एनडीपीएल 7,154 कुल 22,82,038  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read