राजनीति में आएंगे CM नीतीश के बेटे निशांत!
फिजा का संकेत तो यही, बाकी इंजीनियर बाबू ही बता पाएंगे बिहार में जेडीयू के पुर्नजन्म के बाद अब पार्टी के नेता यह मांग कर रहे हैं कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पार्टी जाॅइन कर लेनी चाहिए।
ऐसे में अब सवाल यह है कि उसकी सहयोगी बीजेपी के परिवारवाद के नारे का क्या होगा?
बिहार में कुछ दिनों पहले तक यह कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की राजनीतिक संभावनाएं अब धीरे-धीरे समाप्त हो रही है।
उनकी पार्टी से राज्य के मतदाता नाराज है।
वे अब बिहार की राजनीति में धीरे-धीरे हाशिए पर चले जाएंगे।
लेकिन लोकसभा नतीजों ने जेडीयू की नई संजीवनी दी है।
नीतीश कुमार अचानक केंद्र की राजनीति में नरेंद्र मोदी के बैसाखी बन गए हैं।
वे किंग मेकर बनकर सामने आए हैं।
नीतीश कुमार की ढलती उम्र और पार्टी में नेतृत्व संकट के बीच अब जेडीयू के स्थानीय नेता यह मांग कर रहे हैं उनके बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आ जाना चाहिए।
इसके लिए वे कारण भी गिना रहे हैं।
वे कहते हैं वे ईमानदार होने के साथ काफी धैर्यवान और शांत भी हैं।
जेडीयू के नेता विद्यानंद विकल ने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट के जरिए मांग की कि नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार मुख्यधारा की राजनीति में शािमल करें।
विकल ने अपने पोस्ट में लिखा कि बिहार और जेडीयू को एक युवा नेता की तत्काल आवश्यकता है।
निशांत में युवा नेतृत्व के सारे गुण मौजूद हैं।
अगर निशांत जेडीयू में शामिल होते हैं तो यह पार्टी के लिए बहुत अच्छा होगा।
विकल के अलावा जेडीयू के एक अन्य नेता परमहंस कुमार ने कहा कि निशांत के मन में धन या पद का लालच नहीं है।
लाइमलाइट से दूर रहते हैं निशांत कुमार परमहंस कुमार ने कहा कि सादगी व्यक्तित्व वाले निशांत राजनीति में आकर राज्य की सेवा कर सकते हैं।
उन्हें राजनीति में आना चाहिए।
अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो यह पार्टी के साथ-साथ राज्य के लिए भी बहुत अच्छा होगा।
हालांकि स्वयं निशांत कुमार की राजनीति में दिलचस्पी कभी नजर नहीं आई है।
वे लाइमलाइट से दूर अपनी पेशेवर जिंदगी में जीते हैं।
कुछ अवसरों पर वे अपने पिता के काम की तारीफ भी करते हैं।
पेशे से इंजीनियर हैं निशांत कुमार बता दें कि 2007 में नीतीश कुमार की पत्नी मंजू सिन्हा के निधन के बाद से ही वे अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री आवास में रह रहे हैं।
पेशे से इंजीनियर होने के साथ निशांत का झुकाव अध्यात्म की ओर ज्यादा है।
देश में क्षेत्रीय पार्टियों का इतिहास परिवारवाद का रहा है।
जेडीयू की सहयोगी बीजेपी परिवार के खिलाफ है।
ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार इस टैग के परे जाकर क्या अपने बेटे को राजनीति में शामिल करेंगे।
क्षेत्रीय पार्टियों पर परिवारवाद का तमगा गौरतलब है कि देश में क्षेत्रीय पार्टियों की कमान उनके परिवार के लोग ही संभालते नजर आए हैं।
जैसे डीएमके में करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन, सपा में अखिलेश यादव, झामुमो में हेमंत सोरेन, बीजद में नवीन पटनायक, राजद में तेजस्वी यादव, शिवसेना में उद्धव ठाकरे और अकाली दल में सुखबीर सिंह बादल।
Article Advertisement
Politics
राजनीति में आएंगे CM नीतीश के बेटे निशांत! फिजा का संकेत तो यही, बाकी इंजीनियर बाबू ही बता पाएंगे
राजनीति में आएंगे CM नीतीश के बेटे निशांत! फिजा का संकेत तो यही, बाकी इंजीनियर बाबू ही बता पाएंगे बिहार में जेडीयू के पुर्नजन्म के बाद अब पार्टी के नेता यह मांग कर रहे हैं कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पार्टी जाॅइन कर लेनी चाहिए। ऐसे में अब सवाल यह है कि उसकी सहयोगी बीजेपी के परिवारवाद के न

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
