नगर विकास के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद का ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भेज दिया गया है. वहीं BUIDCO के एमडी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम भेजा गया है. नगर विकास के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद का ट्रांसफर BUIDCO के एमडी अमरेंद्र प्रसाद को परिवहन विभाग भेजा बिहार की राजधानी पटना में बाढ़ को लेकर नीतीश सरकार की कार्रवाई जारी है. सरकार ने दो अफसरों का तबादला कर दिया है. नगर विकास के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद का ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भेज दिया गया है. वहीं BUIDCO के एमडी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम भेजा गया है. पटना जलभराव की स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद दोनों का स्थानांतरण हुआ. चंद्रशेखर सिंह अब BUIDCO के नए एमडी होंगे. जांच कमेटी का गठन इससे पहले सरकार ने जलजमाव की जांच के लिए एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया. ये कमेटी इस बात की जांच करेगी कि आखिर पटना में जलजमाव की स्थिति क्यों पैदा हुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को घोषणा की थी कि पटना में जलजमाव की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जो 1 महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी. मंगलवार को इस कमेटी के सदस्यों के नाम तय कर लिए गए. 4 सदस्य कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह होंगे. वहीं, अमृत लाल मीणा, सिद्धार्थ और प्रत्यय अमृत इसके सदस्य होंगे. सरकार की बड़ी कार्रवाई सोमवार को बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई की और बुडको के चीफ इंजीनियर सहित 11 इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. इसके अलावा पटना नगर निगम के कंकड़बाग अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य सफाई निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया. इसके अलावा बांकीपुर के कार्यपालक अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक और सभी 12 सफाई निरीक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. छह सफाई निरीक्षकों को निलंबित भी किया गया है. बता दें सितंबर महीने के अंतिम दिनों में भारी बारिश के बाद पटना के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई थी. पटना के कई इलाकों में अभी भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.
Article Advertisement
Politics
पटना बाढ़ पर एक्शन में नीतीश कुमार, अधिकारियों का किया तबादला
नगर विकास के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद का ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भेज दिया गया है. वहीं BUIDCO के एमडी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम भेजा गया है. नगर विकास के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद का ट्रांसफर BUIDCO के एमडी अमरेंद्र प्रसाद को परिवहन व

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
