अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Politics

Nitish Kumar और Tejashwi Yadav पहुंचे कोलकाता, ममता से करेंगे 'सीक्रेट टॉक'

सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. दिल्ली में कांग्रेस आला नेतृत्व से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार केंद्रीय राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हो गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने को

Nitish Kumar और Tejashwi Yadav पहुंचे कोलकाता, ममता से करेंगे 'सीक्रेट टॉक'

Article Advertisement

सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. दिल्ली में कांग्रेस आला नेतृत्व से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार केंद्रीय राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हो गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने कोलकाता पहुंचे हैं. इस दौरान उनके साथ संजय झा मौजूद रहे. कोलकाता एयरपोर्ट से तीनों नेता एक ही कार में सवार होकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के लिए निकले. आज ही सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकता के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात करेंगे. सीएम नीतीश कुमार का बयान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने की अपनी कोशिशों के बारे में नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि हम बीजपी के खिलाफ देश के अधिक से अधिक दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. हम सभी प्रयास करेंगे और एकजुट होकर काम करेंगे.   सीएम का महागठबंधन का पूरा समर्थन करेगी' बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की वकालत की है. दरअसल शेखपुरा से हिंदुस्तान आवाम मोर्चा ने गरीब संपर्क यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की. इस दौरान हम पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत कई विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत का अगला प्रधानमंत्री बनाए जाने को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि महागठबंधन उनका पूरा समर्थन करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ये बिहार का गौरव होगा की बिहार से भारत का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री होंगे. पूर्व उपमुख्यमंत्री का जोरदार हमला बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार के लखनऊ दौरे पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार से अब कोई चिंता नहीं है. उन्हें बस एक ही चिंता है कि किस तरीके से विपक्ष को एक साथ एक मंच पर लाया जाए और यही कारण है कि वह लखनऊ जा रहे हैं. अच्छी बात है वह जाए लखनऊ, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होगा. क्योंकि विपक्ष में भी कई ऐसे पार्टी है नेता है जो कांग्रेस को पसंद नहीं करती है. ममता बनर्जी की बात कर ले तो, ममता बनर्जी कांग्रेस को पसंद नहीं करती हैं. वहीं, कांग्रेस अखिलेश यादव को पसंद नहीं करती. इसलिए इस विपक्ष की एकजुटता का जो मुहिम नीतीश कुमार ने चलाया है वह पूरी तरीके से निराधार है और उसका कोई फायदा नहीं मिलेगा. विपक्ष तितर-बितर हो जाएगा और फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में आएगी क्योंकि जनता ने मूड बना लिया है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read