सड़क पर गड्ढे पड़े तो ठेकेदार की पीठ पर उतने ही गड्ढे पड़ेंगे; महाराष्ट्र में बोले गडकरी Nitin Gadkari News: नागपुर में बीजेपी उम्मीदवार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में कुछ नहीं किया और बीजेपी 10-15 साल में ही सब कर दिया।
Politics
सड़क पर गड्ढे पड़े तो ठेकेदार की पीठ पर उतने ही गड्ढे पड़ेंगे; महाराष्ट्र में बोले गडकरी
सड़क पर गड्ढे पड़े तो ठेकेदार की पीठ पर उतने ही गड्ढे पड़ेंगे; महाराष्ट्र में बोले गडकरी Nitin Gadkari News: नागपुर में बीजेपी उम्मीदवार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में कुछ नहीं किया और बीजेपी 10-15 साल में ही सब कर दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी क

Article Advertisement
Article Advertisement
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ अफवाह फैलाई गई।
Maharashtra Election 2024: (अंकुश) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर पूर्व में एक सभा को संबोधित करते हुए सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी दी है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि ठेकेदारों को दो टूक समझा दिया गया है कि यदि सड़क पर गड्ढे पड़े तो ठेकेदारों के शरीर पर भी उतने ही गड्ढे पड़ेंगे।
उनकी धुलाई होगी।
वहीं विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए गडकरी ने कहा कि यदि संविधान की सबसे ज्यादा धज्जियां किसी ने उड़ाई है तो वह कांग्रेस पार्टी है।
उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि 60 सालों में कांग्रेस ने क्या किया है?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत अंधेरी रात में दिया मेरे हाथ में, जैसी है।
नागपुर पूर्वी में बीजेपी उम्मीदवार कृष्णा खोपडे के कार्यालय के उद्घाटन के मौके र गडकरी ने कहा कि विपक्ष जातिवाद की राजनीति करता है।
लोगों के मन में जहर घोलते हैं।
इन लोगों ने लोकसभा चुनाव में अफवाह उड़ाई कि बीजेपी संविधान बदलने वाली है।
इसका झूठा प्रचार लोकसभा चुनाव में किया गया है।
विपक्ष ने कहा कि इन्हें चार सौ सीटें मिली तो यह बाबा साहेब का संविधान बदल देंगे।
लेकिन बीजेपी ने न संविधान बदला, न बदलने वाले हैं, संविधान की धज्जियां किसी ने उड़ाई है तो वह कांग्रेस पार्टी है।
‘अफवाह फैलाया कि मुसलमानों को कटवा देंगे’ गडकरी ने कहा कि बीजेपी को बदनाम किया गया।
मुसलमान से कहा गया कि बीजेपी वाले खतरनाक हैं।
ये चुनकर आएंगे तो आपको कटवा देंगे, लेकिन हमने न जाने कितने मुसलमानों के हाथ के ऑपरेशन करवाए।
ताजुद्दीन बाबा की दरगाह का हमने सुंदरीकरण करवाया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस से पूछें कि इन 60 सालों में पार्टी ने क्या किया?
अंधेरी रात में दिया मेरे हाथ में।
कांग्रेस ने कुछ दिया क्या?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में जो नहीं किया, बीजेपी ने 10-15 साल में कर दिखाया।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
