नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर में बागमती पर बनेगा नया पुल Nitish Government Gift: इस प्रोजेक्ट के लिए 15.03 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।
बिहार स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट- 4 (फेज-1) के तहत पहले स्टेज में जिन 6 सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है।
Nitish Government Gift: हर साल बाढ़ से तबाही झेल रहे उत्तर बिहार को नीतीश सरकार ने बड़ी सौगात दी है।
औराई में बागमती नदी पर 3.35 किलोमीटर लंबा नया उच्चस्तरीय पुल बनेगा।
यह पुल हथौड़ी-अतरार-बवनगामा-औराई स्टेट हाईवे का हिस्सा होगा।
स्टेट हाईवे 21.30 किलोमीटर लंबा होगा।
इस पथ पर अन्य पुल-पुलियों का भी निर्माण किया जाएगा।
गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गयी।
राज्य मंत्रिपरिषद ने इनके लिए 815 करोड़ रुपए की योजना मंजूर की है।
इस परियोजना के लिए 15.03 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।
बिहार स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट- 4 (फेज-1) के तहत पहले चरण में जिन 6 सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है उनमें से यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है।
इसके निर्माण के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक ऋण देगा।
बीएसआरडीसी अगले साल इसका निर्माण करेगा।
यह राष्ट्रीय उच्च पथ 57 के गरहा से शुरू होकर औराई के पास खत्म होती है।
जनवरी 2025 में होगा निर्माण शुरू बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अनुसार, टू लेन सड़क के लिए इसी महीने टेंडर प्रोसेस होगा।
वहीं, निर्माण एजेंसी को चुन कर जनवरी 2025 में कंस्ट्रक्शन शुरू कराया जाएगा।
एनएच 57 टू लेन रोड 10 मीटर वाइड होगी।
रोड बनने के बाद औराई से डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर की दूरी 40 किमी कम हो जाएगी।
दरअसल, हर साल नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर, चंपारण, वैशाली, सीतामढ़ी, समस्तीपुर समेत कई जिलों में बाढ़ आ जाती है।
इस पानी से बागमती नदी सबसे पहले तुफान लाती है और जहां-जहां से गुजरती है वहां जनजीवन पर असर पड़ता है।
राहत बचाव कार्य पर हर साल करोड़ों की राशि खर्च होती है।
उसके बाद भी महीनों तक आना-जाना ठप रहता है।
इस पुल के बन जाने से इलाके के लोगों को बाढ़ के दिनों में बड़ी राहत मिलेगी।
Article Advertisement
Politics
नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर में बागमती पर बनेगा नया पुल
नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर में बागमती पर बनेगा नया पुल Nitish Government Gift: इस प्रोजेक्ट के लिए 15.03 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। बिहार स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट- 4 (फेज-1) के तहत पहले स्टेज में जिन 6 सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। Nitish Government Gift: हर साल बाढ़ से

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
