अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

Nitish Kumar: अचानक बिगड़ी CM नीतीश की तबीयत, पहुंचे अस्पताल

Nitish Kumar: अचानक बिगड़ी CM नीतीश की तबीयत, पहुंचे अस्पताल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक से बिगड़ गई, जिसके बाद वह मेदांता हॉस्पीटल पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार सीएम जब सुबह सो कर उठे तो उन्हें हाथ में दर्द होने लगा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक से खराब हो गई

Nitish Kumar: अचानक बिगड़ी CM नीतीश की तबीयत, पहुंचे अस्पताल

Article Advertisement

Nitish Kumar: अचानक बिगड़ी CM नीतीश की तबीयत, पहुंचे अस्पताल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक से बिगड़ गई, जिसके बाद वह मेदांता हॉस्पीटल पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार सीएम जब सुबह सो कर उठे तो उन्हें हाथ में दर्द होने लगा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक से खराब हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार तबीयत खबरा होने की वजह से सीएम मेदांता हॉस्पीटल पहुंचे हैं. दरअसल, सीएम को हाथ में दर्द की परेशानी हो रही है और दर्द को लेकर जब परेशान हो गए तो अस्पताल पहुंच गए. सीएम नीतीश लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार व्यस्त चल रहे थे. इस दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिस वजह से वह पीएम के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल होने के लिए बनारस नहीं पहुंच पाए थे. उसके बाद स्वास्थ्य में सुधार होते ही सीएम लगातार चुनावी रैलियां करते नजर आए और चुनाव खत्म होने के बाद भी दिल्ली का दौरा कई बार कर चुके हैं. चुनावी नतीजे के बाद से मुख्यमंत्री लागतार पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे. अचानक बिगड़ी नीतीश कुमार की तबीयत बिहार में सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है. एनडीए ने पहले ही यह घोषणा कर दिया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री चेहरा होंगे और उन्हीं के नाम पर यह चुनाव लड़ा जाएगा. बिहार लौटते ही नीतीश कुमार ने पहले कैबिनेट की बैठक की और इस मीटिंग में 25 एजेंडों पर मुहर लगी. बैठक में बेरोजगारी भत्ता पर भी सरकार ने मुहर लगा दी है. सीएम लगातार दो दिनों से मीटिंग करते नजर आ रहे थे और इन सबके बीच उन्हें आराम का भी समय नहीं मिला. नीतीश कुमार ने निभाई किंग मेकर की भूमिका बता दें कि केंद्र में एनडीए की सरकार तीसरी बार बनाने में नीतीश कुमार ने अहम भूमिका निभाई है. बिना जेडीयू के समर्थन के नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना मुश्किल हो सकता था, लेकिन जेडीयू ने बीजेपी को पूर्ण रूप से समर्थन दिया. इसके साथ ही नीतीश कुमार किंग मेकर की तरह सामने आए. लोकसभा चुनाव के बाद चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है, जिसमें बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा का नाम शामिल है. दिल्ली और महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read