अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

सीएम नीतीश ने रावण पर ऐसे चलाया तीर, छूटे धनुष-बाण, चेहरा पड़ा गंभीर, वीडियो हो रहा वायरल

सीएम नीतीश ने रावण पर ऐसे चलाया तीर, छूटे धनुष-बाण, चेहरा पड़ा गंभीर, वीडियो हो रहा वायरल Nitish Kumar Dussehra Programme: बिहार के सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके हाथ से तीर-कमान छूटता नजर आ रहा है। Nitish Kumar Dussehra Programme: देशभर में दशहरा की धूम है। असत्य

सीएम नीतीश ने रावण पर ऐसे चलाया तीर, छूटे धनुष-बाण, चेहरा पड़ा गंभीर, वीडियो हो रहा वायरल

Article Advertisement

सीएम नीतीश ने रावण पर ऐसे चलाया तीर, छूटे धनुष-बाण, चेहरा पड़ा गंभीर, वीडियो हो रहा वायरल Nitish Kumar Dussehra Programme: बिहार के सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके हाथ से तीर-कमान छूटता नजर आ रहा है।

Article Advertisement

Nitish Kumar Dussehra Programme: देशभर में दशहरा की धूम है। असत्य पर सत्य की जीत के त्योहार दशहरा के पर्व पर लोगों ने रावण दहन किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मौके पर धनुष-बाण चलाते नजर आए, लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस तरह छूटे धनुष-बाण दरअसल, सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में शिरकत की। इस दौरान सभी अतिथियों के हाथ में धनुष-बाण दिया गया। सीएम नीतीश भी धनुष-बाण लेकर खड़े हो गए। हालांकि वह पास खड़े मंत्रियों से इसके बारे में पूछताछ करते नजर आए। फिर जब रावण दहन के लिए धनुष से तीर छोड़ा जाना था, तब सीएम नीतीश के हाथ से धनुष-बाण दोनों ही छूटकर मंच से नीचे गिर गए। जबकि बाकी अतिथियों के पास धनुष-बाण हाथ में ही थे। #WATCH | Bihar CM Nitish Kumar and Dy CM Samrat Choudhary attend #DussehraCelebration at Gandhi Maidan in Patna pic.twitter.com/nqk833V4Wt — ANI (@ANI) October 12, 2024 थोड़े गंभीर हो गए नीतीश कुमार नीतीश कुमार इसके बाद थोड़े गंभीर नजर आए। सीएम नीतीश का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य और संगीत सहित कई प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद जैसे-जैसे रात ढलती गई, आसमान में आतिशबाजी की रोशनी जगमगा उठी। मैथिली लुक में दिखा रावण पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में रावण को मैथिली लुक दिया गया। जिससे मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर की झलक नजर आई। यह 80 फीट का पुतला था। यह आयोजन बेहद खास रहा। इस दौरान हनुमान की एंट्री भी क्रेन के जरिए की गई। बता दें कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करते हुए जीत हासिल की थी। इस वजह से इस त्योहार को विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर पटना समेत देशभर में कई जगहों पर रावण दहन का उत्साह देखा गया।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read