Politics
झारखंड के लिए नीतीश का बड़ा प्लान! 3 सीटों पर दावेदारी पक्की, दिग्गजों के साथ मैदान फतह करने की तैयारी
Published: 1/10/2024, 2:26:13 pm•23 views•Seemanchal Live
झारखंड के लिए नीतीश का बड़ा प्लान! 3 सीटों पर दावेदारी पक्की, दिग्गजों के साथ मैदान फतह करने की तैयारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड में चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। सरयू राय के बाद राजा पीटर को ज्वॉइन कराके नीतीश ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। पार्टी की कोशिश तकरीबन दस सीटों पर

झारखंड के लिए नीतीश का बड़ा प्लान!
3 सीटों पर दावेदारी पक्की, दिग्गजों के साथ मैदान फतह करने की तैयारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड में चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है।
सरयू राय के बाद राजा पीटर को ज्वॉइन कराके नीतीश ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
पार्टी की कोशिश तकरीबन दस सीटों पर एनडीए के बैनर तले चुनाव लड़ने की है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से लड़ने का प्लान बना लिया है।
पार्टी ने 2019 के चुनाव में बीजेपी के पूर्व सीएम रघुबर दास को मात देने वाले सरयू राय के बाद राजा पीटर को जेडीयू ज्वॉइन कराई है।
राजा पीटर झारखंड के पूर्व मंत्री रहे हैं और 2008 के विधानसभा उप चुनाव में शिबू सोरेन को मात दी थी।
2009 के विधानसभा चुनाव में राजा पीटर जेडीयू के टिकट पर विधायक बने थे।
2010 में उन्हें झारखंड का उत्पाद मंत्री बनाया गया था।
2005 में पहली बार विधायक बनने वाले राजा पीटर तमाड़ विधानसभा सीट चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
जेडीयू के साथ आने के बाद पीटर के लिए नीतीश कुमार बीजेपी से तमाड़ सीट मांग सकते हैं।
दरअसल नीतीश कुमार की पार्टी झारखंड में तकरीबन 10 सीटों पर तैयारी कर रही है।
हालांकि अभी गठबंधन में सीटों का ऐलान नहीं हुआ है।
लेकिन पार्टी की तैयारियों को देखते हुए लगता है कि तीन सीटों पर उसकी दावेदारी पक्की है।
राजा पीटर के जेडीयू में आने के बाद हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विकास मुंडा के खिलाफ राजा पीटर को एनडीए से उतारा जा सकता है।
जेडीयू जमशेदपुर पूर्वी से सरयू राय को मैदान में उतार सकती है।
सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक हैं और हाल ही में जेडीयू में शामिल हो गए थे।
सरयू राय के जरिए जेडीयू इस सीट पर नजर गड़ाए हुए है।
झारखंड में नीतीश कुमार की नजर छतरपुर सीट पर भी है।
पूर्व मंत्री सुधा चौधरी इस सीट से जीत चुकी हैं।
माना जा रहा है कि इस सीट पर भी जेडीयू दावेदारी कर सकता है।
आजसू के साथ बीजेपी का सीटों का बंटवारा तय बता दें कि झारखंड बीजेपी के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड में आजसू और जेडीयू के साथ मिलकर एनडीए के चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
हालांकि चिराग पासवान और पशुपति भी झारखंड चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
चिराग पासवान ने तो झारखंड में अलग चुनाव लड़ने की भी बात की है।
बीजेपी ने झारखंड में आजसू के साथ बातचीत पूरी कर ली है और माना जा रहा है कि पितृ पक्ष के बाद कभी भी औपचारिक ऐलान हो सकता है।
देखना होगा कि बीजेपी जेडीयू को कितनी सीटों पर हिस्सेदारी देती है।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



