नीतीश के पीछे-पीछे हाथ जोड़े पप्पू यादव !
दोनों के चेहरों पर ऐसी खुशी पहले नहीं दिखी, जानें कारण - PAPPU YADAV पप्पू यादव ने नीतीश की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि विकास के मामले में 'मैं नीतीश कुमार के साथ खड़ा हूं.' पढ़ें पूरी खबर पूर्णिया: मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में प्रगति यात्रा के तीसरे चरण का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने समानार्थी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए. मुलाकात के दौरान और बाद में जिस तरह से पप्पू यादव ने नीतीश कुमार से गर्मजोशी से मुलाकात की, उसकी खूब चर्चा हो रही है. पप्पू यादव लगातार नीतीश कुमार के साथ-साथ हाथ जोड़े और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लिए नजर आए. 'मैं नीतीश कुमार के साथ खड़ा हूं'- पप्पू यादव: पप्पू यादव ने नीतीश कुमार से कई मुद्दों पर बात की. पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के सामने कई मांगें भी रखीं. उन्होंने पूर्णिया में हाईकोर्ट जैसा बेंच, भ्रष्टाचार मुक्त पूर्णिया, रोजगार, पलायन और कोसी-सीमांचल जैसे मुद्दे रखे. सीएम नीतीश कुमार की तरफ से उन्हें आश्वासन भी मिला. बैठक के बाद पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा किए जा रहे विकास पर वह उनका साथ देंगे. विकास के मामले में मैं नीतीश कुमार के साथ खड़ा हूं. "नीतीश कुमार ने कहा कि पप्पू जी अब आप आ गए हैं, हमरे ही पर्टिया को हरा कर आए हैं. एमपी आप हैं तो आप ही देखिएगा. हमने कहा कि आपके सानिध्य और सहयोग पूर्णिया के लिए महत्वपूर्ण है. हम सीएम के साथ मिलकर पूर्णिया के विकास का काम करेंगे." - पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद गाड़ी तक छोड़ने के लिए सीएम के पीछे-पीछे रहे पप्पू: पप्पू यादव ने कहा कि मैंने तीन योजना की जांच की मांग सीएम नीतीश से की है. चीफ सेक्रेटरी ने हमें सीओ मामले में भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री को पूर्णिया सांसद उनकी गाड़ी तक छोड़ने गए. इस दौरान भी दोनों के बीच काफी बातचीत होती रही. पप्पू यादव लगातार क्षेत्र की समस्याओं से सीएम को अवगत कराया. नीतीश कुमार ने डीएम को आवश्यक जांच का निर्देश दिया है. पप्पू ने की नीतीश की तारीफ: मंगलवार को प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार पूर्णिया पहुंचे थे और जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी के साथ पूर्णिया के समानार्थी सभागार में समीक्षा की बैठक की. इस अवसर पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी उपस्थित थे. इस दौरान पप्पू यादव, नीतीश कुमार की बड़ाई करते दिखे 62 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास: हालांकि कई मंचों पर पूर्णिया सांसद ने नीतीश कुमार का जमकर विरोध किया है. यह पहला मौका था जब पप्पू यादव ने नीतीश की इतनी प्रशंसा की हो. बता दें कि पूर्णिया में प्रगति यात्रा के तहत 580.87 करोड़ की 62 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया.
Article Advertisement
Politics
नीतीश के पीछे-पीछे हाथ जोड़े पप्पू यादव ! दोनों के चेहरों पर ऐसी खुशी पहले नहीं दिखी, जानें कारण - PAPPU YADAV
नीतीश के पीछे-पीछे हाथ जोड़े पप्पू यादव ! दोनों के चेहरों पर ऐसी खुशी पहले नहीं दिखी, जानें कारण - PAPPU YADAV पप्पू यादव ने नीतीश की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि विकास के मामले में 'मैं नीतीश कुमार के साथ खड़ा हूं.' पढ़ें पूरी खबर पूर्णिया: मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में प्रगति या
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
