अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ की तारीख तय, 16 जनवरी से बिहार में शिलान्यास, जनसंवाद और समीक्षा

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राज्यव्यापी दौरे पर निकलने जा रहे हैं। इस यात्रा को ‘समृद्धि यात्रा’ नाम दिया गया है, जिसकी शुरुआत 16 जनवरी से होगी। यात्रा को लेकर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस दौरान मुख्यमं

नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ की तारीख तय, 16 जनवरी से बिहार में शिलान्यास, जनसंवाद और समीक्षा

Article Advertisement

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राज्यव्यापी दौरे पर निकलने जा रहे हैं। इस यात्रा को ‘समृद्धि यात्रा’ नाम दिया गया है, जिसकी शुरुआत 16 जनवरी से होगी। यात्रा को लेकर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री बिहार के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगे और विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। 15वीं यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश ‘समृद्धि यात्रा’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 15वीं आधिकारिक यात्रा होगी। इससे पहले वे प्रगति यात्रा, समाधान यात्रा, विकास यात्रा और समाज सुधार यात्रा जैसी कई यात्राओं के जरिए प्रशासनिक निगरानी और जनसंवाद कर चुके हैं। खरमास समाप्त होते ही मुख्यमंत्री इस महत्वाकांक्षी यात्रा पर निकलेंगे, जिसे आगामी विधानसभा कार्यकाल के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। चार चरणों में होगी समृद्धि यात्रा मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार, ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान चार प्रमुख कार्यक्रम तय किए गए हैं— प्रगति यात्रा और सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं का निरीक्षण मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा और सात निश्चय पार्ट-2 के अंतर्गत चल रही योजनाओं के साथ-साथ जिले की अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के स्थलों का निरीक्षण करेंगे। शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम विभिन्न जिलों में नई परियोजनाओं का शिलान्यास, तैयार योजनाओं का उद्घाटन और लंबित कार्यों का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। जनसंवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री आम जनता से सीधे संवाद करेंगे। जनसंवाद के माध्यम से वे जनता की समस्याएं, सुझाव और शिकायतें सुनेंगे। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक प्रत्येक जिले में विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक होगी, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा। अफसरों को सख्त निर्देश, तैयारी में जुटा प्रशासन मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूरी करें। योजना स्थल निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, जबकि समीक्षा बैठकों में डीजीपी और संबंधित विभागों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। चंपारण से हो सकती है शुरुआत हालांकि अभी तक यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है , लेकिन सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री इस बार भी चंपारण से यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। ऐतिहासिक और राजनीतिक दृष्टि से चंपारण मुख्यमंत्री की यात्राओं का पारंपरिक प्रारंभिक बिंदु रहा है। चुनावी जीत के बाद पहली बड़ी प्रशासनिक यात्रा हाल ही में विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है और नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। ऐसे में ‘समृद्धि यात्रा’ को सरकार की प्राथमिकताओं, विकास की दिशा और प्रशासनिक कसावट के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। विकास और सुशासन पर रहेगा फोकस सरकारी सूत्रों के अनुसार, समृद्धि यात्रा का मुख्य उद्देश्य विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन, अफसरों की जवाबदेही तय करना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। माना जा रहा है कि इस यात्रा के निष्कर्ष आगामी नीतियों और प्रशासनिक फैसलों में अहम भूमिका निभाएंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read