विशेष राज्य…न आर्थिक पैकेज, बजट पर नीतीश कुमार की खामोशी बढ़ा रही मोदी सरकार की टेंशन वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम ने आज मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया।
इस दौरान उन्होंने बिहार को न तो आर्थिक पैकेज दिया और न ही विशेष राज्य का दर्जा।
Politics
विशेष राज्य…न आर्थिक पैकेज, बजट पर नीतीश कुमार की खामोशी बढ़ा रही मोदी सरकार की टेंशन
विशेष राज्य…न आर्थिक पैकेज, बजट पर नीतीश कुमार की खामोशी बढ़ा रही मोदी सरकार की टेंशन वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम ने आज मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने बिहार को न तो आर्थिक पैकेज दिया और न ही विशेष राज्य का दर्जा। ऐसे में अब उनका अगला कदम क्या होगा? इसको लेकर सस्पेंस है। वित्त

Article Advertisement
Article Advertisement
ऐसे में अब उनका अगला कदम क्या होगा?
इसको लेकर सस्पेंस है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश किया।
वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना 7वां बजट पेश किया।
ऐसे में अब वे सबसे अधिक बार बजट प्रस्तुत करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन गई है।
इससे पहले ये रिकाॅर्ड मोरारजी देसाई के नाम पर था।
बजट में हर किसी को उम्मीदें थीं।
आम लोगों के साथ-साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी बेसब्री से बजट 2024 का इंतजार कर रहे थे।
पहले नीतीश कुमार मोदी सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे थे।
जिसे मोदी सरकार ने बजट से एक दिन पहले सिरे से नकार दिया।
विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर खामोश बैठे नीतीश कुमार को उम्मीद थी कि विशेष पैकेज मिल जाएगा, लेकिन लगता है कि नीतीश कुमार बजट में भी खाली हाथ रहे।
हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2 राज्यों के लिए सर्वाधिक घोषणाएं कीं।
इसमें बिहार और आंध्रप्रदेश शामिल हैं।
आंध्रप्रदेश को 15000 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
जबकि बिहार को 26 हजार करोड़ रुपये के तीन एक्सप्रेस-वे, 21 हजार करोड़ रुपये के 2400 मेगावाट का एक पावर प्लांट, मेडिकल काॅलेज और एयरपोर्ट शामिल हैं।
बिहार के लिए ये बड़ी घोषणाएं इसके अलावा गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की बात की गई है।
सरकार पूर्वोदया योजना के जरिए बिहार का विकास करेगी।
बक्सर में गंगा नदी पर 26 हजार करोड़ की लागत से दो लेन का पुल का निर्माण किया जाएगा।
इसके साथ ही ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के लिए गया के विष्णुपाद मंदिर और बोधगया के महाबोधि मंदिर को काॅरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
विशेष राज्य की उठी मांग बिहार के लिए नीतीश कुमार आंध्रप्रदेश की तरह ही पैकेज की डिमांड कर रहे थे।
इसके लिए उन्होंने और उनके मंत्रियों ने बजट से एक महीने पहले ही माहौल बनाना शुरू कर दिया था।
पहली बार इसकी आवाज उठी जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक में।
जब दिल्ली में हुई बैठक के बाद नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के नेताओं ने विशेष राज्य और विशेष राज्य का दर्जा नहीं तो आर्थिक पैकेज की मांग की थी।
नीतीश कुमार खामोश क्यों है?
बजट का ऐलान हो चुका है लेकिन नीतीश कुमार की अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ऐसे में सभी को उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है।
बजट भाषण शुरू होने से पहले उन्होंने बिहार विधान मंडल के बाहर कहा था कि सब कुछ धीरे-धीरे स्पष्ट हो जाएगा।
ऐसे में माना जा रहा है कि वे बजट का इंतजार कर रहे थे।
सरकार ने बजट में कई घोषणाएं भी की हैं लेकिन नीतीश कुमार की खामोशी पीएम मोदी की धड़कनें बढ़ा रही हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
