अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

नीतीश कुमार ने तैयार की अपनी टीम, खासमखास समेत 10 विधायकों को दी बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार फेरबदल करते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर सीएम ने अपने भरोसेमंद और अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार को मुख्य सचेतक और विनोद नारायण झा को उप मुख्य सचेतक नियुक्त क

नीतीश कुमार ने तैयार की अपनी टीम, खासमखास समेत 10 विधायकों को दी बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Article Advertisement

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार फेरबदल करते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर सीएम ने अपने भरोसेमंद और अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार को मुख्य सचेतक और विनोद नारायण झा को उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। इसके साथ ही 8 विधायकों को सचेतक बनाया गया है। इस संबंध में बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 8 विधायकों को बनाया गया सचेतक, विधानसभा अध्यक्ष ने दी मान्यता बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त किए गए सभी सचेतकों को मान्यता दे दी है। विधानसभा सचिवालय की प्रभारी सचिव डॉ. ख्याति सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिन विधायकों को सचेतक बनाया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं— सचेतक बनाए गए विधायकों की लिस्ट कृष्ण कुमार ऋषि – विधायक, बनमनखी मंजीत कुमार सिंह – विधायक, बरौली राजू तिवारी – विधायक, गोविंदपुर सुधांशु शेखर – विधायक, हरलाखी कुमार शैलेन्द्र – विधायक, बिहपुर रामविलास कामत – विधायक, पिपरा अरुण मांझी – विधायक, मसौढ़ी गायत्री देवी – विधायक, परिहार संसदीय कार्य विभाग को भेजा गया पत्र मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक और सभी सचेतकों को मान्यता दिए जाने के बाद विधानसभा सचिवालय ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर संसदीय कार्य विभाग को पत्र भेज दिया है। इसके साथ ही सचिवालय ने संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव से अनुरोध किया है कि इन नियुक्तियों के आधार पर वेतन, भत्ता और पेंशन अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक अधिसूचना निर्गत की जाए। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। सदन के संचालन में निभाएंगे अहम भूमिका इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा सत्रों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्य सचेतक, उप सचेतक और सचेतक की भूमिका सदन के संचालन के दौरान बेहद अहम होती है। ये सभी— विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे वोटिंग के समय पार्टी लाइन का पालन कराएंगे सत्तारूढ़ दल की रणनीति को जमीन पर उतारेंगे सरकार के विधायी कार्यों में समन्वय बनाए रखेंगे श्रवण कुमार निभाएंगे अहम जिम्मेदारी मुख्य सचेतक बनाए गए श्रवण कुमार सदन में पार्टी अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ महत्वपूर्ण विधेयकों पर विधायकों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सरकार और विधायकों के बीच बेहतर तालमेल बैठाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर होगी। कौन हैं श्रवण कुमार? श्रवण कुमार नीतीश सरकार में ग्रामीण विकास कार्य मंत्री हैं और मुख्यमंत्री के बेहद करीबी माने जाते हैं। सीएम के गृह जिला नालंदा से आते हैं सातवीं बार विधायक बने हैं 1995 से लगातार नालंदा विधानसभा सीट से जीतते आ रहे हैं 30 साल से अधिक का राजनीतिक अनुभव पहले भी JDU के मुख्य सचेतक रह चुके हैं जेडीयू संगठन को मजबूत करने की तैयारी राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, नीतीश कुमार का यह फैसला आगामी विधानसभा सत्रों और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखकर लिया गया है। खासमखास नेताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी संगठन और सदन के कामकाज को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read