लालू की पेशी पर बिहार में ‘बवाल’, तेजस्वी के बयान पर नीतीश के सांसद का पलटवार लैंड फॉर जॉब मामले में आज लालू यादव की पेशी होने वाली है।
इसे लेकर बिहार का सियासी माहौल गर्म हो गया है।
RJD के कई समर्थकों ने इस पेशी का विरोध किया है।
Politics
लालू की पेशी पर बिहार में ‘बवाल’, तेजस्वी के बयान पर नीतीश के सांसद का पलटवार
लालू की पेशी पर बिहार में ‘बवाल’, तेजस्वी के बयान पर नीतीश के सांसद का पलटवार लैंड फॉर जॉब मामले में आज लालू यादव की पेशी होने वाली है। इसे लेकर बिहार का सियासी माहौल गर्म हो गया है। RJD के कई समर्थकों ने इस पेशी का विरोध किया है। बिहार चुनाव के बीच लालू यादव के परिवार पर एक बार फिर ED की तलवार लटकन

Article Advertisement
Article Advertisement
बिहार चुनाव के बीच लालू यादव के परिवार पर एक बार फिर ED की तलवार लटकने लगी है।
लैंड फॉर जॉब मामले में बीते दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की थी।
वहीं आज RJD सुप्रीमों लालू यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
इसे लेकर बिहार में सियासी घमासाम मच गया है।
RJD सांसद ने क्या कहा?
RJD सांसद संजय यादव से जब लालू यादव की इस पेशी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लालू जी को पहली बार या आखिरी बार नहीं बुलाया गया है।
वो कई बार पेशी के लिए जा चुके हैं।
बीजेपी इन तरीकों से अपने आप को मजबूत करना चाहती है।
RJD और लालू जी का परिवार अपने सिद्धांतों पर इतना अडिग है कि टस से मस नहीं हुए।
अब नवंबर तक रोज बिहार में कुछ न कुछ हेडलाइन बनती रहेगी।
29 साल से चल रहा मामला तेजस्वी यादव ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।
इस पर रिएक्ट करते हुए संजय यादव ने कहा कि अगर यह राजनीतिक साजिश नहीं होती तो पिछले 29 साल से लालू जी पर केस चल रहे हैं, अब तक दूध का दूध और पानी का पानी हो गया होता।
कोई सबूत होता तो अब तक मामला हल हो गया होता।
JDU सांसद ने दिया जवाब लालू यादव की पेशी पर प्रतिक्रिया देते हुए JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर का कहना है कि मामला अदालत में चल रहा है, इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है।
वहीं तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए देवेश ने कहा कि न्यायालय किसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं है।
वो तो न्याय करेगा।
इंतजार करिए सब सामने आ जाएगा।
तेजस्वी ने साधा था निशाना लैंड फॉर जॉब स्कैम को लेकर तेजस्वी यादव ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा था।
तेजस्वी का कहना था कि उन्होंने पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी।
दिल्ली चुनाव खत्म होने के बाद ही उन्होंने कहा था कि अब पूरे साल बिहार और लालू परिवार ही खबरों में रहेगा।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
