अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

पुल गिरने पर सख्त नीतीश सरकार, हुई मेंटेनेंस पॉलिसी की शुरुआत

Nitish Sarkar On Bridge Collapse: पुल गिरने पर सख्त नीतीश सरकार, हुई मेंटेनेंस पॉलिसी की शुरुआत Nitish Sarkar On Bridge Collapse: बिहार में पुल गिरने की घटना पर रोक लगाने के लिए नीतीश सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. राज्य सरकार ने पुल गिरने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मेंटेनेंस पॉलिसी लेकर आई है, जिसक

पुल गिरने पर सख्त नीतीश सरकार, हुई मेंटेनेंस पॉलिसी की शुरुआत

Article Advertisement

Nitish Sarkar On Bridge Collapse: पुल गिरने पर सख्त नीतीश सरकार, हुई मेंटेनेंस पॉलिसी की शुरुआत Nitish Sarkar On Bridge Collapse: बिहार में पुल गिरने की घटना पर रोक लगाने के लिए नीतीश सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. राज्य सरकार ने पुल गिरने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मेंटेनेंस पॉलिसी लेकर आई है, जिसके तहत प्रदेशभर के पुलों का निरीक्षण किया जाएगा.   बिहार में एक के बाद एक पुल गिरने की कई घटनाएं लगातार सामने आ रही है. अररिया से पुल गिरने का सिलसिला शुरू हुआ जो अब थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. महज दो हफ्ते में प्रदेशभर से कहीं पुल गिरने का तो कहीं नदी के बहाव की वजह से पिलर धंसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. जिस पर विपक्ष राज्य सरकार को घेरती नजर आ रही है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर पुल गिरने व राज्य में बढ़ते क्राइम को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बीच नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. पहले तो नीतीश सरकार ने पुल गिरने की वजहों का पता लगाने के लिए हाई कमेटी टीम का गठन किया है, जो तीन दिन के अंदर सरकार को रिपोर्ट पेश करेगी. इसके साथ ही सरकार ने गठित टीम को पुलों की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में उपयोग किए जाने वाले सामग्री पर भी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है. इन सबके बीच नीतीश सरकार ने लगातार पुल गिरने की घटनाओं को रोकने के लिए मेंटेनेंस पॉलिसी बनाने जा रही है. क्या है मेंटेनेंस पॉलिसी?

Article Advertisement

आपको बता दें कि मेंटेनेंस पॉलिसी के तहत पुलों के रखरखाव के लिए या निर्माणाधीन पुलों का निरीक्षण किया जाएगा कि पुल सही स्थिति में है या नहीं और उसके निर्माण में उचित सामग्री का उपयोग किया जा रहा है या नहीं. इसे लेकर पथ निर्माण विभाग ने मेंटेनेंस पॉलिसी तैयार कर ली है. इन पुलों का ध्यान पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग रखेगी. इसके लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया भी तैयार किया जा रहा है. बिहार में नदियों में भारी बारिश की वजह से जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. कोसी, गंडक उफान पर है और नदियों के तेज बहाव की वजह से भी कई पुलियों की धंसने की खबर सामने आ चुकी है. जिसे लेकर राज्य सरकार एक्शन में नजर आ चुकी है. 2 हफ्ते में गिरे 6 पुल बिहार में इस साल पहला पुल गिरने का मामला 18 जून को अररिया से आया, जहां निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया. वहीं, उसके बाद सीवान में 22 जून, मोतिहारी में 23 जून और उसके बाद कई पुल गिरने का मामला सामने आ चुका है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read