अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक, अधिकारियों ने लिया बड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. एक बार फिर उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. जिसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों ने बड़ा एक्शन लिया है. ये घटना पटना से नालंदा जाने के दौरान हुई है. जब सीएम नीतीश कुमार अपने अपने गृह जिला नालंदा जा रहे थे, तब ही उनके काफिले में तीन बाइक सवार घुस ग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक, अधिकारियों ने लिया बड़ा एक्शन

Article Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. एक बार फिर उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. जिसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों ने बड़ा एक्शन लिया है. ये घटना पटना से नालंदा जाने के दौरान हुई है. जब सीएम नीतीश कुमार अपने अपने गृह जिला नालंदा जा रहे थे, तब ही उनके काफिले में तीन बाइक सवार घुस गए. जिसे देख सभी के होश उड़ गए. वक्त रहते पुलिस के अधिकारीयों ने उन्हें हटाया, लेकिन सवाल ये उठता है कि बाइक सवार आखिर सीएम के काफिले में कैसे घुसे कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी. पांच अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन ये घटना कल रविवार को हुई है. जब सीएम अपने गृह जिला जा रहे थे, तब ही फतुहा से दनियावां की ओर जाने के दौरान नयकारोड के पास अचानक से तीन बाइक सवार आ गए और सीएम के काफिले में घुस गए. सीएम की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, इस घतना के बाद पुलिस के पांच अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. सभी को शो कॉज नोटिस जारी कर दिया गया है. सभी से जवाब मांगा गया है. अगर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है.    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read