अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

बेंगलुरु में नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर, बीजेपी ने कहा-कांग्रेस ने बुलाकर की बेइज्जती

बेंगलुरु में नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर, बीजेपी ने कहा-कांग्रेस ने बुलाकर की बेइज्जती   विपक्षी दलों की दूसरी बैठक आज बेंगलुरु में होनी है. बैठक में 26 दलों के नेता पहुंचे हैं. बैठक में स्वागत के लिए सभी नेताओं के पोस्टर और कट आउट लगाए गए हैं.   विपक्षी दलों की दूसरी बैठक आज बेंगलुरु

बेंगलुरु में नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर, बीजेपी ने कहा-कांग्रेस ने बुलाकर की बेइज्जती

Article Advertisement

बेंगलुरु में नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर, बीजेपी ने कहा-कांग्रेस ने बुलाकर की बेइज्जती   विपक्षी दलों की दूसरी बैठक आज बेंगलुरु में होनी है. बैठक में 26 दलों के नेता पहुंचे हैं. बैठक में स्वागत के लिए सभी नेताओं के पोस्टर और कट आउट लगाए गए हैं.   विपक्षी दलों की दूसरी बैठक आज बेंगलुरु में होनी है. बैठक में 26 दलों के नेता पहुंचे हैं. बैठक में स्वागत के लिए सभी नेताओं के पोस्टर और कट आउट लगाए गए हैं. वहीं, दूसरी ओर विरोधियों के द्वारा नीतीश कुमार की तस्वीरों वाले पोस्टर भी बेंगलुरु की सड़कों पर नजर आ रहे हैं. उनमें बिहार के मुख्यमंत्री के करिश्माई व्यक्तित्व की खूब चर्चा है. नीतीश कुमार को इन पोस्टरों में अनस्टेबल प्राइम मिनिस्टर कैंडिडेट बताया है. बिहार के अगवानी घाट सुल्तानगंज पुल के धराशाई होने का बैकग्राउंड इस्तेमाल करते हुए नीतीश कुमार पर कई पोस्टरों के जरिए तंज कसा गया है. पोस्टर में नीतीश को एक ऐसा व्यक्ति बताया गया है जो पानी के अंदर पुल बना सकते हैं. यह पोस्टर सीधे तौर पर नीतीश कुमार के ऊपर एक तंज माना जा रहा है. नीतीश कुमार के पोस्टर पर बीजेपी ने तंज करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने नीतीश कुमार को बेंगलुरु बुलाकर उनकी भारी बेइज्जती की है. उन्हें अनस्टेबल बताया है. वहीं, इस पोस्टर पर आरएलजेडी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी इन सवालों का जवाब यहां नहीं देते हैं तो लाजमी है कि लोग तो सवाल पूछेंगे ही. इसलिए पोस्टर लगा कर लोग सवाल पूछ रहे हैं. JDU ने दी प्रतिक्रिया वहीं, इस पोस्टर पर JDU ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पोस्टर लगाने वाले लोग बैचन आत्मा की तरह तड़प रहे हैं, लेकिन सीबीआई ईडी, आईटी जैसी एजेंसी, 56 इंच का सीना उनके समर्थक अपरोक्ष रूप से अपना नाम भी देना मुनासिफ इसलिए नहीं समझते है कि नैतिक बल नहीं हैं. ये काले दिल वाले लोग हैं, लेकिन कोई प्यार करें या घृणा करें नीतीश कुमार को इनकार कैसे कर देगा. RJD ने बताई बीजेपी की बौखलाहट वहीं, इस पोस्टर पर RJD ने कहा है कि ये बीजेपी की बौखलाहट है, बेचैनी है जो दिख रहा है. इसलिए वो पोस्टर लगा कर उलूल जुलूल बातें लिख रहे हैं. हालांकि विवाद के बाद पोस्टर को हटा लिया गया है. इस विवाद के बीच बंगलुरू में एक ओर जहां विपक्षियों पार्टियों को एक साथ लाने की मुहिम जारी है. वहीं, दिल्ली में भी एनडीए अपना कुनबा बढ़ाने में लगा है. अब देखना होगा कि सत्ताधारी पार्टियों की बैठक और विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद देश की राजनीति में क्या कुछ नया देखने के लिए मिलता है.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read