नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) पूर्व कप्तान परगट सिंह, मीर रंजन नेगी और गुरबख्श सिंह को हॉकी इंडिया की प्रदेश सदस्य ईकाइयों की मास्टर्स समिति में शामिल किया गया है जिसका काम देश में मास्टर्स हॉकी का विकास और प्रचार होगा ।
हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस पहल के तहत सभी आयुवर्गों (महिला और पुरूष) में मौके दिये जायेंगे ताकि उम्र की बाधा को दरकिनार करके खिलाड़ी अपने शौक को बरकरार रख सके ।
Sports
हॉकी इंडिया प्रदेश सदस्य ईकाइयों ने मास्टर्स समितियां बनाई, परगट , गुरबख्श शामिल
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) पूर्व कप्तान परगट सिंह, मीर रंजन नेगी और गुरबख्श सिंह को हॉकी इंडिया की प्रदेश सदस्य ईकाइयों की मास्टर्स समिति में शामिल किया गया है जिसका काम देश में मास्टर्स हॉकी का विकास और प्रचार होगा । हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस पहल के तहत सभी आयुवर्गों (महिला और पुरू

Article Advertisement
Article Advertisement
मार्च में हॉकी इंडिया ने दुनिया भर के 38 अन्य राष्ट्रीय संघों से मिलकर विश्व मास्टर्स हॉकी की सदस्यता ली थी ।
यह अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त एकमात्र ईकाई है और दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स हॉकी के आयोजन का इसे ही अधिकार है ।
हॉकी इंडिया ने सभी प्रदेश सदस्य ईकाइयों से पूर्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की प्रदेश स्तरीय समितियों के गठन का आग्रह किया है ।
समिति का पहला काम विभिन्न आयुवर्ग के मास्टर्स खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया सदस्य ईकाइयों के पोर्टल पर रजिस्टर कराना होगा ।
हॉकी इंडिया की मास्टर्स समिति के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह होंगे जबकि आर पी सिंह समन्वयक होंगे ।इसमें बी पी गोविंदा, जगबीर सिंह, ए बी सुबैया, सुरिंदर कौर और एम रेणुका लक्ष्मी भी शामिल होगी ।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
