1200 करोड़ की 200 किलो अफगान हेरोइन जब्त, पैकिंग में ड्रैगन के निशान; पाक थी मंजिल केरल में एनसीबी और नौसेना की संयुक्त टीम ने 1200 करोड़ रुपये कीमत की 200 किलो हेरोइन को जब्त किया है।
हेरोइन का इतना बड़ा जखीरा एक ईरानी जहाज से मिला है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस जहाज को अफगानिस्तान से पाकिस्तान पहुंचाया जाना था।
खेप का कुछ हिस्सा भारत और श्रीलंका में बेचा जाना था।
जहाज से 6 ईरानी लोग भी पकड़े गए हैं।
सूत्रों का कहना है कि इस बड़ी तस्करी के पीछे पाकिस्तान के हादी सलीम नेटवर्क का हाथ हो सकता है।
अधिकारियों के मुताबिक, हेरोइन की पैकेजिंग में स्कॉर्पियन के अलावा ड्रैगन सील के निशान भी मिले हैं।
पाक के हादी सलीम नेटवर्क का हाथ!
एनसीबी के सूत्रों का कहना है कि इस बड़ी खेप के पीछे पाकिस्तान में बैठा हादी सलीम नेटवर्क हो सकता है, क्योंकि इससे पहले भी हादी सलीम भारत समेत कई देशों में मादक पदार्थों की सप्लाई कर चुका है।
एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गुरुवार को समुद्र में अभियान चलाया और जब्त की गई खेप को छह ईरानी नागरिकों के साथ केरल के कोच्चि में लाया।
अधिकारी ने कहा कि पैकेट में अफगानिस्तान और पाकिस्तानी पैकेजिंग के सबूत मिले हैं।
किसी पर 'स्कॉर्पियन' सील के निशान थे, वहीं कई पर 'ड्रैगन' सील के निशान भी मिले हैं।
हेरोइन की सात लेयर पैकेजिंग अधिकारियों ने बताया कि ईरानी जहाज पर सवार लोगों ने हमसे बचने के लिए समुद्र में कूदकर भागने की कोशिश की और हेरोइन को भी पानी में डालने का प्रयास किया।
लेकिन, इससे पहले वे गिरफ्त में आ गए।
दरअसल, हेरोइन खराब न हो और पकड़े जाने के डर से इसे समुद्र में डाला जाए, इसकी पहले से ही तैयारी की जा चुकी थी।
हेरोइन की पैकेजिंग वाटरप्रूफ और सात परत की पैकिंग में किया गया था।
पाक ले जायी जानी थी हेरोइन प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब्त की गई हेरोइन अफगानिस्तान से चली थी और पाकिस्तान ले जायी जा रही थी।
इसे जब्त किये जा चुके जहाज में बीच समुद्र में लादा गया था।
यह जहाज बाद में श्रीलंकाई जहाज को खेप की आगे डिलीवरी करने के लिए भारतीय जल सीमा में पहुंचा था।
सूत्रों के अनुसार, श्रीलंकाई जहाज की पहचान करने और उसे रोकने के प्रयास किए गए, लेकिन इसका पता नहीं चल सका।
Article Advertisement
World
1200 करोड़ की 200 किलो अफगान हेरोइन जब्त, पैकिंग में ड्रैगन के निशान; पाक थी मंजिल
1200 करोड़ की 200 किलो अफगान हेरोइन जब्त, पैकिंग में ड्रैगन के निशान; पाक थी मंजिल केरल में एनसीबी और नौसेना की संयुक्त टीम ने 1200 करोड़ रुपये कीमत की 200 किलो हेरोइन को जब्त किया है। हेरोइन का इतना बड़ा जखीरा एक ईरानी जहाज से मिला है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस जहाज को अफगानिस्तान से पाकिस

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा पर

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
