अनंत सिंह ने कभी 'सुशासन की सरकार' को दी थी गाली, अब उनकी पत्नी के लिए वोट मांगेंगे नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में अनंत सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था।
मोकामा के बाहुबली नेता जब एक केस की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे तो उन्होंने नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया।
साथ ही उन्होंने 'सुशासन की सरकार' को गाली भी दी थी।
अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
यह कोई पहली घटना नहीं थी जब अनंत सिंह ने सीएम नीतीश और उनकी सरकार के खिलाफ अपने तेवर दिखाए थे।
मोकामा से बाहुबली विधायक रहे अनंत सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध कफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं।
आरजेडी नेता ने जेडीयू में रहते हुए बिहार के सीएम को कभी चांदी के सिक्कों से तौला था।
इसके बाद उनके संबंध इस कदर खराब हुए कि अनंत सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
बिहार की राजनीति को करीब से जानने वाले मोकामा उपचुनाव में नीतीश कुमार के प्रचार करने की सियासी घटना की अहमियत को समझ सकते हैं।
इससे पहले खबर आई थी कि नीतीश कुमार मोकामा उपचुनाव में प्रचार नहीं करेंगे।
इसका प्रमुख कारण दोनों नेताओं के संबंध थे।
बाद में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा किया।
अब खबर आ रही है कि नीतीश कुमार पुरानी बातों को भूलकर अनंत सिंह की पत्नी के लिए प्रचार करने जाने वाले हैं।
आपको बता दें कि मोकामा आरजेडी का गढ़ रहा है और महागठबंधन किसी भी सूरत में इस सीट को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती है।
मोकामा में नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और अनंत सिंह की दुश्मनी के खूब चर्चे होते हैं।
अब खबर आ रही है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ अनंत सिंह भी अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की पत्नी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे और वोट मांगेंगे।
आपको बता दें कि मोकामा के साथ गोपालगंज विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है।
इसके लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी।
दोनों सीटों पर महागठबंधन से आरजेडी ही चुनाव लड़ रही है।
मोकामा सीट बाहुबली अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी।
अब आरजेडी ने उनकी पत्नी को ही टिकट दिया है।
उनके खिलाफ बीजेपी के टिकट पर बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी मैदान में हैं।
Politics
अनंत सिंह ने कभी 'सुशासन की सरकार' को दी थी गाली, अब उनकी पत्नी के लिए वोट मांगेंगे नीतीश कुमार
अनंत सिंह ने कभी 'सुशासन की सरकार' को दी थी गाली, अब उनकी पत्नी के लिए वोट मांगेंगे नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में अनंत सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। मोकामा के बाहुबली नेता जब एक केस की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे तो उन्होंने नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया। साथ ही उ

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


