अररिया के फारबिसगंज में नो-एंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही जारी फारबिसगंज नगर परिषद के उदासीन रवैये के कारण पूरा शहर अतिक्रमण और सड़क जाम की समस्या से जूझ रहा है।
सबसे बुरी स्थिति सुभाष चौक, अस्पताल रोड, सदर रोड, पटेल चौक, छुआपट्टी रोड की है।
Seemanchal
अररिया के फारबिसगंज में नो-एंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही जारी
अररिया के फारबिसगंज में नो-एंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही जारी फारबिसगंज नगर परिषद के उदासीन रवैये के कारण पूरा शहर अतिक्रमण और सड़क जाम की समस्या से जूझ रहा है। सबसे बुरी स्थिति सुभाष चौक, अस्पताल रोड, सदर रोड, पटेल चौक, छुआपट्टी रोड की है। जहां चंद मिनटों की दूरी तय करने में घंटों का समय लग

Article Advertisement
Article Advertisement
जहां चंद मिनटों की दूरी तय करने में घंटों का समय लग जाता है।
नप प्रशासन द्वारा अस्थायी रूप से बने टैक्सी-टेप्पू स्टैंड के स्थानांतरण और अतिक्रमण हटाने की बात लगातार कही जाती है।
परन्तु इस दिशा में नगर परिषद प्रशासन अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठा पाया है।
हालांकि कभी—कभी शहर में बड़े तामझाम से अतिक्रमण हटाने की लिये अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया भी जाता है तो कुछ ही घंटों में बिना किसी कारणवश बंद भी कर दिया जाता है।
इस दौरान सिर्फ गरीबों के ही आशियाने को तोड़ा जाता है।
ऐसा भी बीते दिनों हुआ जब तत्कालीन एसडीओ एवं डीएसपी की अगुवाई में सुभाष चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई थी, मगर बाजार समिति के मुख्य द्वार आते-आते उक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान खुद सड़कों से हट गया।
इसके बाद एतिहासिक महावीरी झंडा शोभा यात्रा और मुहर्रम के दौरान अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया, मगर वो भी टांय-टांय फिस्स हो गया।आगामी दिनों में होने वाले महत्वपूर्ण पर्व धनतेरस, दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ है।
ऐसे में लोगों की भारी भीड़ शहर में खरीदारी के लिए बाजारों में उतरेगी।
उस वक्त समस्या और विकराल रूप ले लेगी।
वहीं शहर में नो—इंट्री लागू होने के बाद भी बड़े—बड़े वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही जारी है।
जिससे जाम की समस्या बनी रहती है।
इस संबंध में नप की उपमुख्य पार्षद मोती खान ने कहा कि शहर में नप प्रशासन द्वारा बीच—बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता रहा है।
लेकिन दुकानदारों द्वारा अपने—अपने दुकानों के आगे स्वयं अतिक्रमण कर लिया जाता है, जिससे राहगीरों के समक्ष समस्या उत्पन्न होती है।
नप प्रशासन जल्द ही शहर में पुन: अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर मुख्य सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करायेगा।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
