अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

World

तानाशाह की जिंदगी खतरे में? नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की हालत बेहद नाजुक, ब्रेन डेड होने की अटकलें

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन गंभीर रूप से बीमार हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। अमेरिकी मीडिया में किम जोंग उन के ब्रेन डेड होने की भी अटकलें तेज हो गई हैं। मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका को खुफिया जानकारी में पता चला है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन सर

तानाशाह की जिंदगी खतरे में? नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की हालत बेहद नाजुक, ब्रेन डेड होने की अटकलें

Article Advertisement

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन गंभीर रूप से बीमार हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। अमेरिकी मीडिया में किम जोंग उन के ब्रेन डेड होने की भी अटकलें तेज हो गई हैं। मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका को खुफिया जानकारी में पता चला है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन सर्जरी के बाद गंभीर खतरे से गुजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका कार्डियोवस्कुलर की वजह से इलाज चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन की सर्जरी की गई थी, मगर इसके बाद उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई है। दादा के जन्मदिन के कार्यक्रम में नहीं हुए थे शामिल रिपोर्ट के मुताबिक, तानाशाह किम जोंग उन का प्योंगयांग के बाहर हयांगसान के एक विला में इलाज चल रहा है। किम जोंग उन को लेकर अटकलें और तेज उस वक्त हो गई जब वह देश के स्थापना दिवस और अपने स्वर्गीय दादा के 108वें जन्‍मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में भी 15 अप्रैल को दिखाई नहीं दिए थे। काफी समय से बीमार चल रहे हैं किम जोंग डेली एनके ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तानाशाह किम जोंग की तबीयत बीते कुछ महीनों में ज्यादा खराब हुई है। इसकी वजह है कि बहुत ज्‍यादा स्‍मोकिंग, मोटापे की बीमारी और ज्यादा काम। सीएनएन के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया के मीडिया में अब तक किम जोंग की तबीयत को लेकर अब तक कुछ भी प्रकाशित नहीं हुआ है। इसकी वजह है कि वहां मीडिया पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में है। यही वजह है कि यहां से सूचना का इतनी जल्दी आना मुश्किल है। अंतिम बार 11 अप्रैल को देखा गया बताया जा रहा है कि किम जोंग उन को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर 11 अप्रैल को देखा गया था। जिसमें उन्होंने एक बैठक की अध्यक्षता की थी और कोरोना वायरस को लेकर सख्त जांच के आदेश दिए थे। इतना ही नहीं, वह 14 अप्रैल को मिसाइल के परीक्षण के कार्यक्रम से भी नदारद थे। बता दें कि अपने पिता और दिवंगत नेता किम जोंग-इल की 2011 के आखिर में मृत्यु हो जाने के बाद किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया की सत्ता पर काबिज हुए थे। Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read