अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजार

Article Advertisement

Politics

आसमान में गूंजेगा 'राग भारत', 80 विमान भरेंगे उड़ान; भव्य होगा 90वां IAF दिवस

आसमान में गूंजेगा 'राग भारत', 80 विमान भरेंगे उड़ान; भव्य होगा 90वां IAF दिवस 8 अक्टूबर यानि वायुसेना दिवस पर देश आज अपने शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। चंडीगढ़ के सुखना झील परिसर में वायुसेना दिवस फ्लाई पास्ट में करीब 80 सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे। भारतीय वायुसेना (IAF) अपनी 90

आसमान में गूंजेगा 'राग भारत', 80 विमान भरेंगे उड़ान; भव्य होगा 90वां IAF दिवस

Article Advertisement

आसमान में गूंजेगा 'राग भारत', 80 विमान भरेंगे उड़ान; भव्य होगा 90वां IAF दिवस 8 अक्टूबर यानि वायुसेना दिवस पर देश आज अपने शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। चंडीगढ़ के सुखना झील परिसर में वायुसेना दिवस फ्लाई पास्ट में करीब 80 सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे। भारतीय वायुसेना (IAF) अपनी 90वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में एयर शो के दौरान विमानों की श्रृंखला के साथ शानदार प्रदर्शन करेगी। यह पहला मौका है जब वायुसेना ने वार्षिक वायुसेना दिवस परेड और फ्लाई पास्ट का आयोजन दिल्ली-एनसीआर से बाहर करने का फैसला किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हवाई शो को देखने के लिए सुखना झील पर मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति फ्लाई पास्ट के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगी। एयर शो से पहले शनिवार को सुबह वायुसेना अड्डे पर औपचारिक परेड होगी। परेड का निरीक्षण एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी करेंगे। उन्होंने बताया कि एयरफोर्स चीफ इस अवसर पर वायुसेना कर्मियों के लिए नई लड़ाकू यूनिफॉर्म पेश करेंगे फ्लाई पास्ट कई मायनों में है खास अधिकारी ने कहा कि उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर एमके-4 परेड कार्यक्रम में रुद्र संरचना में फ्लाई पास्ट करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कम समय में वाहन के टूटने और फिर से जुड़ने का यांत्रिक परिवहन दल की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके बाद वायु योद्धा ड्रिल टीम का प्रदर्शन होगा। बाद में दिन में सुखना झील पर फ्लाई पास्ट का आयोजन होगा। फ्लाई पास्ट का हिस्सा होंगे ये विमान हाल में वायुसेना में शामिल किए गए स्वदेशी तकनीक से बने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) 'प्रचंड' की ओर से भी फ्लाई पास्ट के दौरान तीन विमान संरचना में हवाई कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। 'प्रचंड' के अलावा हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस, सुखोई, मिग-29, जगुआर, राफेल, आईएल-76, सी-130जे और हॉक भी फ्लाई पास्ट का हिस्सा होंगे। हेलीकॉप्टरों में उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव, चिनूक, अपाचे और एमआई-17 भी हवाई प्रदर्शन का हिस्सा होंगे। फ्लाई पास्ट की शुरुआत पैराट्रूपर की 'आकाश गंगा' टीम के एएन-32 विमान से नीचे छलांग लगाने के साथ होगी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read