अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
World

लालू यादव को कोर्ट से मिली सिंगापुर जाने की इजाजत, अक्टूबर में इलाज के लिए विदेश जाएंगे आरजेडी सुप्रीमो

लालू यादव को कोर्ट से मिली सिंगापुर जाने की इजाजत, अक्टूबर में इलाज के लिए विदेश जाएंगे आरजेडी सुप्रीमो कथित आईआरसीटीसी घोटाले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू को इलाज के लिए सिंगापुर जाने की इजाजत दे दी है। लालू यादव 10 से 25 अक्टूबर के बीच

लालू यादव को कोर्ट से मिली सिंगापुर जाने की इजाजत, अक्टूबर में इलाज के लिए विदेश जाएंगे आरजेडी सुप्रीमो

Article Advertisement

लालू यादव को कोर्ट से मिली सिंगापुर जाने की इजाजत, अक्टूबर में इलाज के लिए विदेश जाएंगे आरजेडी सुप्रीमो कथित आईआरसीटीसी घोटाले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू को इलाज के लिए सिंगापुर जाने की इजाजत दे दी है।

Article Advertisement

लालू यादव 10 से 25 अक्टूबर के बीच सिंगापुर जा सकेंगे। फिलहाल आईआरसीटीसी घोटाले में वे जमानत पर हैं। सीबीआई और ईडी इस केस की जांच कर रही है। लालू यादव ने पिछले दिनों कोर्ट से सिंगापुर जाकर इलाज कराने की परमिशन मांगी थी। इससे पहले रांची की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव का पासपोर्ट रिलीज किया था। लालू यादव ने सिंगापुर जाने के लिए कोर्ट में पासपोर्ट जारी करने की अर्जी लगाई थी। इसके बाद अदालत ने उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने हेतु दो महीने के लिए पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया और कहा कि वे लौटकर फिर से कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा कराएं। बता दें कि लालू यादव को किडनी, लीवर और हार्ट संबंधी बीमारियां हैं। कई दिनों तक वे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती रहे थे। डॉक्टरों ने उन्हें सिंगापुर जाकर इलाज कराने की सलाह दी थी। हालांकि, इसी महीने 25 तारीख को लालू ने सिंगापुर में डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट बुक की थी। मगर आईआरसीटीसी घोटाले में अनुमति नहीं मिलने के चलते वे सितंबर में सिंगापुर नहीं जा सके। अब अगले महीने वे विदेश में इलाज कराएंगे    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read