दिवाली की सफाई में निकले कबाड़ से केंद्र सरकार ने कमाए 254 करोड़, तीन सप्ताह चला अभियान दीपावली के मौके पर हर घर में सफाई होती ही है, लेकिन शायद ही किसी को इससे बड़ी रकम मिलती हो।
वहीं केंद्र सरकार ने दिवाली की सफाई में निकले कबाड़े से ही 254 करोड़ रुपये की रकम हासिल की है।
यह रकम केंद्र सरकार के विभागों से जुड़े दफ्तरों से निकले कबाड़े को बेचने से मिली है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि दिवाली से पहले सफाई का यह अभियान तीन सप्ताह तक चला।
इससे निकले कबाड़े को बेच दिया गया, जिसमें ढाई सौ करोड़ से ज्यादा की रकम मिल गई।
इसके अलावा 37 लाख वर्ग फुट जमीन भी खाली हुई है।
इस बड़ी भूमि पर तमाम कबाड़ रखा था।
अब इस जमीन का कुछ और कामों के लिए इस्तेमाल हो सकेगा।
स्वच्छता कैंपेन के दूसरे राउंड की शुरुआत के बाद से ही केंद्र सरकार के विभाग सफाई के अभियान में जुटे थे।
मंत्री ने बताया कि सभी विभाग 31 अक्टूबर तक सफाई अभियान चला रहे हैं।
इसके तहत बेकार पड़ी फाइलों और अन्य सामग्री को बेचा जा रहा है, जिसका अब कोई इस्तेमाल नहीं है।
इसके अलावा ऐसी चीजों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनसे पर्यावरण सही बना रहे।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छता अभियान जनांदोलन का रूप ले चुका है।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस अवधि के दौरान कामों को भी तेजी से निपटाया गया है।
कुल 40 लाख फाइलों की समीक्षा की गई।
3 लाख से ज्यादा शिकायतों का निपटारा किया गया।
इसके अलावा 588 नियमों में ढील दी गई।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान को लेकर सभी मंत्रालयों में उत्साह देखा गया।
बता दें कि इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से अगले डेढ़ सालों में 10 लाख भर्तियां करने का फैसला लिया है।
इसी के तहत धनतेरस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने 75 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे।
Article Advertisement
Politics
दिवाली की सफाई में निकले कबाड़ से केंद्र सरकार ने कमाए 254 करोड़, तीन सप्ताह चला अभियान
दिवाली की सफाई में निकले कबाड़ से केंद्र सरकार ने कमाए 254 करोड़, तीन सप्ताह चला अभियान दीपावली के मौके पर हर घर में सफाई होती ही है, लेकिन शायद ही किसी को इससे बड़ी रकम मिलती हो। वहीं केंद्र सरकार ने दिवाली की सफाई में निकले कबाड़े से ही 254 करोड़ रुपये की रकम हासिल की है। यह रकम केंद्र सरकार के वि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
