अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

उद्धव ठाकरे ने शिंदे के डेढ़ साल के पोते को भी नहीं छोड़ा, एकनाथ के बेटे बोले- कहां बालासाहेब, कहां आप

उद्धव ठाकरे ने शिंदे के डेढ़ साल के पोते को भी नहीं छोड़ा, एकनाथ के बेटे बोले- कहां बालासाहेब, कहां आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक खुला पत्र लिखकर दशहरा रैली में रुद्रांश शिंदे को लेकर की गई उनकी टिप्पणी की न

उद्धव ठाकरे ने शिंदे के डेढ़ साल के पोते को भी नहीं छोड़ा, एकनाथ के बेटे बोले- कहां बालासाहेब, कहां आप

Article Advertisement

उद्धव ठाकरे ने शिंदे के डेढ़ साल के पोते को भी नहीं छोड़ा, एकनाथ के बेटे बोले- कहां बालासाहेब, कहां आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक खुला पत्र लिखकर दशहरा रैली में रुद्रांश शिंदे को लेकर की गई उनकी टिप्पणी की निंदा की है।

Article Advertisement

रुद्रांश शिंदे एकनाथ शिंदे के दो साल के पोते और श्रीकांत शिंदे के बेटे हैं। श्रीकांत ने लिखा, "मेरा आपको यह पत्र एक मुख्यमंत्री के बेटे की तरफ से नहीं, बल्कि यह पत्र रुद्रांश शिंदे के पिता की तरफ से है।" उद्धव ठाकरे ने कहा था कि एकनाथ शिंदे का बेटा (श्रीकांत) बव्वा (बिगड़ैल बच्चा) है और उनके पोते रुद्रांश की नजर पार्षद पद पर है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए श्रीकांत ने लिखा, "उद्धवजी मेरे पिता राज्य के मुख्यमंत्री हैं और मैं एक सांसद हूं। हम मांस, खून और भावनाओं के साथ एक इंसान भी हैं। क्या आपको पता है कि कल आपके बयान से हमारा परिवार कितना हैरान था? कल आपने जो कहा उसे सुनकर बच्चे की मां और दादी बेहद आहत हुईं। उनकी आंखों में आंसू आ गए।" उन्होंने लिखा, "वे सोच रहे हैं कि एक राजनेता एक बच्चे के बारे में ऐसी बातें कैसे कह सकता है। मेरे पास इसका जवाब नहीं है। क्या कोई सभ्य और संवेदनशील व्यक्ति ऐसा कह सकता है? जिस परिवार के लिए हमने अपने प्राणों की आहुति दी, यह हमारे लिए कितना दुखदायी होगा यदि उसी परिवार का कोई प्रमुख सदस्य हमारे नन्हे-मुन्नों के बारे में ऐसी टिप्पणी करे।" उन्होंने कहा, "उद्धव जी आप भी भविष्य में दादा बनेंगे। आपका और आपके परिवार का क्या होगा यदि कोई आपके पोते के बारे में कहे जो आपने कल कहा था?" श्रीकांत ने बालासाहेब ठाकरे और उद्धव के बीच तुलना करते हुए लिखा, "बालासाहेब भी विपक्ष पर टिप्पणी करते थे, लेकिन वह कभी इतना नीचे नहीं गिरे।"

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read