तेजस्वी की ताजपोशी अभी नहीं, लालू यादव ही रहेंगे आरजेडी सुप्रीमो, 10 अक्टूबर को अध्यक्ष का चुनाव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके नाम पर विधिवत मुहर लगेगी।
पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 9-10 अक्टूबर को दिल्ली में होगा।
उधर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चयन 21 सितंबर को होगा।
पार्टी ने अभी इसके लिए नामों का चयन नहीं किया है।
हालांकि इसके कई दावेदार हैं।
इनमें भूदेव चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दिकी, उदय नारायण चौधरी और श्याम रजक के नाम शामिल हैं।
जगदानंद सिंह को फिर से कमान देने पर भी विचार किया जा रहा है।
लालू प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आम लोगों की सेवा करने और पार्टी संगठन को ताकत देने के लिए काम करने को कहा।
वे बुधवार को पार्टी के प्रदेश दफ्तर में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार है और यह बेहतर ढंग से चल रही है।
हमें इसमें सहयोगी की भूमिका निभानी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयमित रहने और उकसावे वाली कार्रवाई से दूर रहने की भी नसीहत दी।
कहा- विरोधियों की कोई साजिश इस बार कामयाब नहीं होने देना है लालू दोपहर बाद 3.45 बजे राजद दफ्तर पहुंचे।
वहां आने के बाद उन्होंने सबसे पहले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को खोजा।
15 मिनट बाद ही तेजस्वी यादव भी वहां पहुंच गए।
इसके पहले वे कार्यकर्ताओं से बात करते रहे।
कई को देखकर उनसे उनका कुशलक्षेम पूछा।
यही नहीं उनसे उनके क्षेत्र की जानकारी भी ली और उनकी सक्रियता के बारे में भी पूछा।
उन्हें क्षेत्र में सक्रिय रहने और पार्टी के समर्पित सिपाही के रूप में काम करने को कहा।
इसके बाद लालू ने वरीय पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर बैठक की।
उन्होंने सबसे अधिवेशन की तैयारियों की पूरी जानकारी ली।
अधिवेशन में कई प्रदेश के लोगों को आना है, लिहाजा लालू प्रसाद इसको लेकर बेहद सतर्क हैं।
उन्होंने सबके रहने, खाने-पीने, वाहनों की व्यवस्था की एक-एक कर जानकारी ली।
उन्होंने लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने की विशेष ताकीद की।
Article Advertisement
Politics
तेजस्वी की ताजपोशी अभी नहीं, लालू यादव ही रहेंगे आरजेडी सुप्रीमो, 10 अक्टूबर को अध्यक्ष का चुनाव
तेजस्वी की ताजपोशी अभी नहीं, लालू यादव ही रहेंगे आरजेडी सुप्रीमो, 10 अक्टूबर को अध्यक्ष का चुनाव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके नाम पर विधिवत मुहर लगेगी। पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 9-10 अक्टूबर को दिल्ली में होगा। उधर, प

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
