टी20 विश्व कप टीम में बुमराह, हर्षल की वापसी, शमी स्टैंड-बाय में दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और डेथ ओवरों के विशेषज्ञ गेंदबाज हर्षल पटेल की चोट से उबरने के बाद ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है।
इस विश्व कप में भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेलेगा।
बुमराह के पीठ में चोट लगी थी जबकि हर्षल की मांसपेशियों में खिंचाव था।
इन दोनों ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया)’ किया और बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने उन्हें फिट घोषित किया।
आवेश खान और रवि बिश्नोई हालांकि विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने से चूक गये।
बिश्नोई की जगह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को तरजीह दी गयी।
टीम में हर्षल की वापसी के बाद वैसे भी आवेश के लिए जगह नहीं बनती।
आवेश ने आखिरी ओवरों में काफी खर्चीले रहे है।
उन्होंने इस दौरान 18 रन प्रति ओवर (आखिरी ओवरों में) के हिसाब से रन लुटाये है।
बिश्नोई के लिए हालांकि यह निराशाजनक जरूर है क्योंकि उन्होंने एशिया कप के ‘सुपर फोर’ मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टीम के नियमित स्पिनर युजवेन्द्र चहल से अच्छा प्रदर्शन किया था।
चहल टीम के लिए पहली प्राथमिकता के स्पिनर है और एक ही टीम में दो लेग स्पिनर की जगह मुश्किल से बनती ऐसे में चयनकर्ताओं ने अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को मौका देने का फैसला किया।
विश्व कप में भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और संभवत: श्रीलंका (क्वालीफायर जीतने पर) की टीमें होगी।
इन सभी टीमों में बायें हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए अश्विन की भूमिका अहम हो सकती है।
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हालांकि टी20 टीम में वापसी करने में सफल रहे।
वह विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली श्रृंखलाओं की टीम का हिस्सा होंगे।
शमी उन चार ‘स्टैंड-बाय’ खिलाड़ियों में शामिल हैं जो टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे।
विश्व कप के लिए ‘रिजर्व’ खिलाड़ियों में शमी के अलावा श्रेयस अय्यर, बिश्नोई और तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी शामिल हैं।
टीम में बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा परेशानी होगी।
एशिया कप में भी बल्लेबाजों ने निराश किया।
रविन्द्र जडेजा के चोटिल होने के बाद सिर्फ विकेटकीपर ऋषभ पंत ही विशेषज्ञ बायें हाथ के बल्लेबाज है।
ऐसे में यह देखना होगा कि उनके साथ टीम में ‘फिनिशर’ दिनेश कार्तिक का इस्तेमाल कैसे होगा।
हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान फिटनेस और कंडीशनिंग से संबंधित काम के लिए एनसीए जायेंगे।
टीमें: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंड-बाय खिलाड़ी - मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
Article Advertisement
Sports
टी20 विश्व कप टीम में बुमराह, हर्षल की वापसी, शमी स्टैंड-बाय में
टी20 विश्व कप टीम में बुमराह, हर्षल की वापसी, शमी स्टैंड-बाय में दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और डेथ ओवरों के विशेषज्ञ गेंदबाज हर्षल पटेल की चोट से उबरने के बाद ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है। इस

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
