अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Seemanchal

असदुद्दीन ओवैसी की सभा में प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, बीजेपी महामंत्री पहुंचे थाने - OBJECTIONABLE REMARKS AGAINST PM

भाजपा के जिला महामंत्री कौशल झा ने AIMIM नेता व पूर्व विधायक तौसीफ आलम के खिलाफ बहादुरगंज थाने में शिकायत की है. पढ़ें पूरी खबर किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज कॉलेज मैदान में शनिवार को एआईएएमआईएम की सभा आयोजित हुई थी. यह सभा गंभीर विवाद में घिर गई है. एआईएएमआईएम नेता व पूर्व विधायक तौसी

असदुद्दीन ओवैसी की सभा में प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, बीजेपी महामंत्री पहुंचे थाने - OBJECTIONABLE REMARKS AGAINST PM

Article Advertisement

भाजपा के जिला महामंत्री कौशल झा ने AIMIM नेता व पूर्व विधायक तौसीफ आलम के खिलाफ बहादुरगंज थाने में शिकायत की है. पढ़ें पूरी खबर किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज कॉलेज मैदान में शनिवार को एआईएएमआईएम की सभा आयोजित हुई थी. यह सभा गंभीर विवाद में घिर गई है. एआईएएमआईएम नेता व पूर्व विधायक तौसीफ आलम पर बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. तौसीफ आलम पर प्रधानमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाते हुए बहादुरगंज थाने में आवेदन दिया गया है. AIMIM नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप: आवेदन रविवार को भाजपा के जिला महामंत्री कौशल झा ने दिया है. भाजपा के महामंत्री कौशल झा द्वारा बहादुरगंज थाने मे दिए गए आवेदन के अनुसार सभा के दौरान तौसीफ आलम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया. जो न्यायसंगत नहीं है. प्रशासनिक कार्रवाई की मांग: दिए गए आवेदन के अनुसार सभा का वीडियो और डिजीटल साक्ष्य भी थाने को उपलब्ध करवाई जा रही है. मामले को लेकर भाजपा नेता ने प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है. कौशल झा ने कहा कि मंच से भड़काऊ भाषण दिया गया था. उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि 03.05.2025 को बहादुरगंज वाजाक्षेत्र अन्तर्गत बहादुरगंज कॉलेज बहादुरगंज के ग्राउण्ड में आयोजित ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएएमआईएम) की सभा के मंच से आरोपी तौसीफ आलम ने सम्प्रदाय विशेष का पक्ष लिया. साम्प्रदायिक सदभावना बिगाड़ने एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लेकर व्यक्तिगत आक्षेप और टीका-टिप्पणी की. "तुम्हारा भी अंतिम संस्कार होगा, कब्र में हड्‌डी नजर नहीं आयेगी, आदि संबंधित घोर आपत्तिजनक उदबोधन किया गया. राजनीतिक लाभ व स्वार्थवश सम्प्रदाय विशेष की आड़ में साम्प्रदायिक स‌द्भावना को ठेस पहुंचाकर एक विशेष समुदाय को भड़काने का काम कर संसद से पारित स्टैंडिग वक्फ संशोधन कानून पर घोर आपत्तिजनक टिप्पणी कर खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ायी गई है, जो मामला न्यायसंगत नहीं है."- कौशल झा,भाजपा के जिला महामंत्री पेश किया गया वीडियो सबूत: कौशल झा ने कहा कि ये कानुनी दृष्टि से आपराधिक कृत्य से जुड़ा प्रतीत होता है. संबंधित मामले का डिजीटल और वीडियो साक्ष्य मौजूद है. जिस पर प्रशासन को भी स्वतः संज्ञान लेने की आवश्यकता है. किशनगंज में हुई थी सभा : बता दें कि शनिवार को एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल से बिहार चुनाव के प्रचार का शंखनाद किया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर केंद्र और बिहार सरकार पर हमला किया.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read