ओडिशा सरकार ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) तोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत के नाम की सिफारिश ओडिशा सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की है।
ओडिशा के खेल एवं युवा सेवा विभाग (डीएसवाईएस) ने साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान दीप ग्रेस एक्का के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए भी की है।
विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘डीएसवाईएस ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और महिला हॉकी टीम की उप कप्तान दीप ग्रेस एक्का के नाम की सिफारिश 2021 के लिए क्रमश: प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार के लिए की है।’’ अभी एसएल3 वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भगत को 2019 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था।
उन्होंने 2019 में विश्व चैंपियनशिप खिताब सहित 12 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीते।
इस साल दुबई पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में भगत ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया और उन्हें तोक्यो पैरालंपिक में पदक की उम्मीद है जहां पहली बार बैडमिंटन को शामिल किया गया है।
दूसरी तरफ 27 साल की दीप ग्रेस एक्का भारत के लिए 150 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं और भारतीय महिला हॉकी टीम का अहम हिस्सा हैं।
वह 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी।
Sports
ओडिशा सरकार ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की
ओडिशा सरकार ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) तोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत के नाम की सिफारिश ओडिशा सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की है। ओडिशा के

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Sports
IND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेल

Sports
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास: टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय, गॉल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Sports
इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


