बालासोर में हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है. हादसे की जगह का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जायजा लिया Balasore Train Accident, Odisha CM Naveen Patnaik and Railway Minister visited Train Mishap Spot in Balasore : ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जगह का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जायजा लिया. दोनों ने घटनास्थल पर बातचीत की. उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात भी की. रेलमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ितों की पूरी मदद करेगी और हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी. https://www.youtube.com/watch?v=HOWl7n5bnpY हादसे में 238 लोगों की मौत बालासोर में हुए इस हादसे में अब तक 238 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है. NDRF के वरिष्ठ कमांडेंट जैकब किस्पोट्टा ने बालासोर हादसे पर कहा कि हमारी 6 टीम कल रात से यहां तैनात है. लगभग सभी जीवित लोगों को निकाल लिया गया है, अब शवों को निकाला जा रहा है, जल्द ही हम उन्हें भी निकाल लेंगे. उन्होंने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों और जिला मुख्यालय से जुड़े अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है. https://www.youtube.com/watch?v=lYlDMQi-Dws बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले-सभी कार्यक्रम रहेंगे रद्द बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में कल शुक्रवार शाम को हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है. मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं. इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ–साथ देश भर में होने वाले अपने सारे कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया है. मैं परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं. ईश्वर मृत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें. https://www.youtube.com/watch?v=G1np9m_Cmb8
Article Advertisement
Politics
Odisha CM नवीन पटनायक और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे हादसे की जगह
बालासोर में हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है. हादसे की जगह का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जायजा लिया Balasore Train Accident, Odisha CM Naveen Patnaik and Railway Minister visited Train Mishap Spot in Balasore : ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की ज

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
