अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

राजस्व वसूली में अधिकारी लाएं तेजी

राजस्व वसूली में अधिकारी लाएं तेजी समाहरणालय के सभागार कक्ष में सोमवार को डीएम हिमांशु शर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हएु कहा कि राजस्व वसूली में हर हाल में तेजी लायें। डीएम ने सभी सीओ को निर्देश देते हुए कहा कि

राजस्व वसूली में अधिकारी लाएं तेजी

Article Advertisement

राजस्व वसूली में अधिकारी लाएं तेजी समाहरणालय के सभागार कक्ष में सोमवार को डीएम हिमांशु शर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हएु कहा कि राजस्व वसूली में हर हाल में तेजी लायें।

Article Advertisement

डीएम ने सभी सीओ को निर्देश देते हुए कहा कि मोटेशन के मामले में तेजी लायें बिना कारण मोटेशन को लंबित नहीं रखें। बिना कारण के मोटेशन के मामलों को लंबित रखने वाले अंचलाधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। उन्होने स्पष्ट रूप से सीओ को ताकिद करते हुए कहा कि अगर किसी कारणों से किसी का भी मोटेशन रूकेगा तो इसके लिए कारण बताना पड़ेगा और आवदेनकर्ता को भी इसकी जानकारी देनी होगी। बिना कारण मोटेशन के मामलों को लंबित नहीं रखें। म्यूटेशन के लंबित मामले को लेकर सरकार को रिपोर्ट भेजा जाना है। इसके ऐसे जो भी लंबित मामले हैं उन्हें ससमय पूरा किया जाना है और निष्पादन की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजा जाना है। संबंधित सीओ इस मामले को गंभीरता से लें। नहीं तो कार्रवाई की जायेगी। वही जल जीवन हरियाली पर भी विशेष चर्चा की गई। जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत अतिक्रमणकारियों से तालाब को अतिक्रमणमुक्त किये जाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाना है। वही सिविल सर्जन को भी स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। हर घर नल-जल योजना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। निर्देश पीएचईडी विभाग के अधिकारी को दिया गया। ई-पोटर्ल के माध्यम से कन्या विवाह योजना की समीक्षा की गई। कन्या विवाह योजना की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्रखंडवार ली गई। बंदोबस्ती पर भी संबंधित अधिकारियेां से विस्तृत चर्चा की गई। डीएम श्री शर्मा ने नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कि नीलाम पत्र के मामले में जो भी वाद दर्ज किये गये हैं उसका निष्पादन समय पर पूरा करें। डीएम ने कहा कि हाल के दिनों में पैक्स चुनाव होना है। पैक्स चुनाव को लेकर भी संबंधित विभाग के अधिकारियों से बैठक के दौरान विचार विमर्श किया गया और चुनाव को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें। डीएम ने कहा कि प्रत्येक गुरूवार को सभी प्रखंड के नोडल पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों की जांच करेंगे। डीएम ने परिवहन विभाग के डीटीओ के साथ भी परिवहन को लेकर विचार विमर्श किया। समीक्षा बैठक में जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। डीडीसी यशपाल मीणा, सहायक समाहर्ता शेखर आनंद, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हरि शंकर प्रसाद, एडीएम ब्रजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. परशुराम प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता मंजूर आलम, एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राशिद आलम, प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी समरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read