ओवैसी के साथ मुकेश सहनी भी बढ़ाएंगे तेजस्वी यादव की टेंशन, कुढ़नी उपचुनाव लड़ेगी वीआईपी बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में असदुद्दीन ओवैसी के साथ मुकेश सहनी भी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ाने वाले हैं।
मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी सीट पर अपनी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है।
इसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी कुढ़नी में अपना प्रत्याशी उतारने जा रही है।
ये दोनों पार्टियां महागठबंधन के वोटबैंक में सेंध लगाएंगी।
कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से आरजेडी का उम्मीदवार उतारे जाने की पूरी संभावना है।
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने हाल ही में कहा कि 16 नवंबर को उनकी पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन होगा।
उम्मीदवार के नाम की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
सहनी ने मोकामा विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी की जीत पर भी बधाई दी।
उन्होंने कहा कि सही अर्थों में गोपालगंज उपचुनाव में भी भाजपा को लोगों ने नकार दिया है।
भाजपा के प्रत्याशी को हराना उनका मुख्य मकसद है।
दूसरी ओर, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी कुढ़नी में उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सर्वे कराया जा रहा है।
जल्द ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
उनकी भी मुख्य लड़ाई बीजेपी उम्मीदवार से होगी।
सहनी और ओवैसी की पार्टियां आरजेडी के महागठबंधन के वोटबैंक में लगाएंगी सेंध कुढ़नी विधानसभा सीट पर मुकेश सहनी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टियां महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाने वाली हैं।
हाल ही में गोपालगंज सीट पर भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था।
गोपालगंज में आरजेडी और बीजेपी के अलावा एआईएमआईएम और बसपा उम्मीदवार ने 21 हजार वोट बटोरे।
इस कारण आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता को बीजेपी से दो हजार से भी कम वोटों के अंतर से हाल झेलनी पड़ी।
पिछले दिनों डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एआईएमआईएम को बीजेपी की बी टीम भी करार दिया था।
Article Advertisement
Politics
ओवैसी के साथ मुकेश सहनी भी बढ़ाएंगे तेजस्वी यादव की टेंशन, कुढ़नी उपचुनाव लड़ेगी वीआईपी
ओवैसी के साथ मुकेश सहनी भी बढ़ाएंगे तेजस्वी यादव की टेंशन, कुढ़नी उपचुनाव लड़ेगी वीआईपी बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में असदुद्दीन ओवैसी के साथ मुकेश सहनी भी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ाने वाले हैं। मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी सीट पर अपनी विकासशील इंसान पार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
