BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
Sports

सुरक्षा अताशे बी के सिन्हा भारतीय ओलंपिक दल के प्रेस अताशे भी होंगे

Published: 17/7/2021, 9:03:07 am422 viewsSeemanchal Live

सुरक्षा अताशे बी के सिन्हा भारतीय ओलंपिक दल के प्रेस अताशे भी होंगे नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) सेवानिवृत आईपीएएस अधिकारी बी के सिन्हा तोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के सुरक्षा और प्रेस अताशे दोनों होंगे । भारतीय ओलंपिक संघ ने शुक्रवार को यह घोषणा की । सिन्हा हरियाणा के पूर्व डीजीपी हैं और राष्ट्रपति क

सुरक्षा अताशे बी के सिन्हा भारतीय ओलंपिक दल के प्रेस अताशे भी होंगे
सुरक्षा अताशे बी के सिन्हा भारतीय ओलंपिक दल के प्रेस अताशे भी होंगे नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) सेवानिवृत आईपीएएस अधिकारी बी के सिन्हा तोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के सुरक्षा और प्रेस अताशे दोनों होंगे । भारतीय ओलंपिक संघ ने शुक्रवार को यह घोषणा की । सिन्हा हरियाणा के पूर्व डीजीपी हैं और राष्ट्रपति के पुलिस पदक से नवाजे जा चुके हैं । भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने एक संयुक्त बयान में कहा ,‘‘ बी के सिन्हा (रिटायर्ड डीजीपी, आईपीएस) तोक्यो ओलंपिक में सुरक्षा अताशे के तौर पर भारतीय दल के साथ जा रहे हैं । अब वह सुरक्षा के साथ प्रेस अताशे भी होंगे ।’’ इसमें कहा गया ,‘‘ वह 22 जुलाई को दिल्ली से तोक्यो रवाना होंगे ।’’ भारत ने कोरोना महामारी के बीच हो रहे तोक्यो खेलों में 228 सदस्यीय दल भेजा है जिनमें 119 खिलाड़ी हैं । भारत का पहला दल 17 जुलाई को दिल्ली से तोक्यो रवाना होगा । सेलिंग टीम यूरोप से सीधे तोक्यो पहुंच गई है । मुक्केबाज और भारोत्तोलक मीराबाई चानू रविवार को क्रमश: इटली और अमेरिका से पहुंचेंगे ।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read