लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के लिये दावा करेगा आईसीसी दुबई, 10 अगस्त (भाषा) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने के लिये अपनी तरफ से दावा पेश करेगा।
Sports
लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के लिये दावा करेगा आईसीसी
लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के लिये दावा करेगा आईसीसी दुबई, 10 अगस्त (भाषा) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने के लिये अपनी तरफ से दावा पेश करेगा। आईसीसी पिछले कुछ समय से क

Article Advertisement
Article Advertisement
आईसीसी पिछले कुछ समय से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की कोशिश कर रहा है तथा उसके इस दावे को दुनिया के सबसे धनी बोर्ड बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) का भी समर्थन हासिल है।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल में इस पर अपनी राय स्पष्ट की थी।
अपनी स्वायत्तता खत्म होने और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के हस्तक्षेप की आशंका को देखते हुए बीसीसआई इससे पहले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने को लेकर बहुत उत्साहित नहीं था लेकिन अब शाह ने आश्वासन दिया है कि यदि आईसीसी दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ में जगह पाने में सफल रहता है तो भारत उसमें भाग लेगा।
आईसीसी ने ओलंपिक कार्य समूह भी गठित किया है जो कि क्रिकेट को 2028 से ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनाने की दिशा में काम करेगा।
आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बारक्ले ने बयान में कहा, ‘‘हम सब एक इस दावे को लेकर एकमत हैं और हम ओलंपिक को क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखते हैं।
हमारे वैश्विक स्तर पर एक अरब से अधिक प्रशंसक हैं और इनमें लगभग 90 प्रतिशत क्रिकेट को ओलंपिक में देखना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि क्रिकेट के पास मजबूत और जुनूनी प्रशंसकों का आधार है विशेषकर दक्षिण एशिया में जहां उसके 92 प्रतिशत प्रशंसक हैं।
इसके अलावा अमेरिका में ही तीन करोड़ क्रिकेट प्रशंसक हैं।
इन प्रशंसकों के लिये अपने नायकों को ओलंपिक पदक के लिये प्रतिस्पर्धा करते हुए देखना शानदार होगा।
’’ क्रिकेट को 1998 में राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया था।
अब बर्मिंघम में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट के रूप में इस खेल की वापसी होगी।
बारक्ले ने हाल में समाप्त हुए तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों को कोविड-19 महामारी के बावजूद खेलों का सफल आयोजन करने के लिये बधाई दी।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आईसीसी की तरफ से आईओसी (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति), तोक्यो 2020 के आयोजकों और जापान के लोगों को मुश्किल परिस्थितियों में भी अद्भुत खेलों के आयोजन के लिये बधाई देना चाहता हूं।’’ बारक्ले ने कहा, ‘‘यह देखना वास्तव में शानदार रहा कि खेल लोगों की भावनाओं पर हावी हो गये और हम भविष्य के खेलों में क्रिकेट की भागीदारी देखना पसंद करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करना शानदार होगा लेकिन हम जानते हैं कि ओलंपिक में जगह बनाना आसान नहीं है क्योंकि कई अन्य खेल भी ऐसा चाहते हैं।
लेकिन हमें लगता है कि यह हमारे लिये अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने और यह दिखाने का सर्वश्रेष्ठ समय है कि क्रिकेट और ओलंपिक की भागीदारी कितनी शानदार हो सकती है।’’ लॉस एंजिल्स खेलों की वेबसाइट के अनुसार आईओसी 2024 में यह तय करेगी कि 2028 के ओलंपिक में किन खेलों को शामिल किया जाना है।
इसमें कहा गया है, ‘‘आईओसी 2028 में होने वाले ओलंपिक में किसी नये खेल को शामिल करने के लॉस एंजिल्स 2028 के प्रस्ताव पर 2024 में विचार करेगी।
तोक्यो और पेरिस के बाद लॉस एंजिल्स तीसरी आयोजन समिति होगी जो नये खेलों को शामिल करने का प्रस्ताव रखेगी।’’ इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष इयान वाटमोर आईसीसी ओलंपिक कार्य समूह की अगुवाई करेंगे और उनके साथ आईसीसी की स्वतंत्र निदेशक इंदिरा नूयी भी होंगी।
जिम्बाब्वे क्रिकेट के तावेंग्वा मुकुहलानी, आईसीसी के एसोसिएट सदस्य निदेशक और एशियाई क्रिकेट परिषद के उपाध्यक्ष महिंदा वाल्लिपुरम तथा अमेरिका क्रिकेट के पराग मराठे भी इस कार्य समूह में शामिल हैं।
क्रिकेट को केवल एक बार पेरिस ओलंपिक 1900 में इन खेलों में शामिल किया गया था लेकिन तब केवल दो टीमों ने इसमें भाग लिया था।
इंग्लैंड ने दो दिवसीय मैच में फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
