अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

ओलंपिक के दौरान कोरोना जांच से रोज इकट्ठा हो रहा है ढेर सारा थूक

ओलंपिक के दौरान कोरोना जांच से रोज इकट्ठा हो रहा है ढेर सारा थूक तोक्यो , 30 जुलाई (एपी) एक शीशी में एक मिलीलीटर थूक, रोजाना 30000 शीशियां और ओलंपिक खत्म होने तक करीब पांच लाख मिलीलीटर से ज्यादा थूक । ओलंपिक के बीच कोरोना मामलों पर काबू रखने के लिये रोजाना हो रही जांच के ये कुछ आंकड़े हैं । ओलंपिक क

ओलंपिक के दौरान कोरोना जांच से रोज इकट्ठा हो रहा है ढेर सारा थूक

Article Advertisement

ओलंपिक के दौरान कोरोना जांच से रोज इकट्ठा हो रहा है ढेर सारा थूक तोक्यो , 30 जुलाई (एपी) एक शीशी में एक मिलीलीटर थूक, रोजाना 30000 शीशियां और ओलंपिक खत्म होने तक करीब पांच लाख मिलीलीटर से ज्यादा थूक । ओलंपिक के बीच कोरोना मामलों पर काबू रखने के लिये रोजाना हो रही जांच के ये कुछ आंकड़े हैं ।

Article Advertisement

ओलंपिक के दौरान रोजाना करीब 30000 लोग छोटी छोटी प्लास्टिक की शीशियों में थूक के नमूने दे रहे हैं जो करीब एक मिलीलीटर होता है । इनमें दुनिया भर से खेलों में भाग लेने आये लोग शामिल हैं । आठ अगस्त को ओलंपिक खत्म होने तक करीब पांच लाख शीशियों में पांच लाख मिलीलीटर थूक जमा हो जायेगा । इस थूक को ट्यूबों में जमा करके बारकोड लगाकर रखा जा रहा है । जिनके नतीजों में संशय होता है, उनकी दोबारा जांच होती है । ये जांच ‘फीवर क्लीनिक’ नामक एक केंद्र पर की जा रही है जो पृथकवास में रह रहे लोगों का भी ध्यान रखता है । यहां जांच नाक में एक स्टिक डालकर नहीं की जा रही जो कोरोना जांच का प्रचलित एक अन्य तरीका है । खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, मीडिया और खेलों से जुड़ लोगों की मुफ्त जांच हो रही है जबकि इसका खर्च करीब 10000 येन या सौ डॉलर आता है । अभी तक खेलों से जुड़े 220 लोग पॉजिटिव पाये गए हैं जिनमें 23 खिलाड़ी हैं । एपी मोना नमिता नमिता 3007 1442 तोक्यो

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read