ओलंपिक माहौल के अनुरूप तैयारियां कर रही है भारतीय हॉकी टीम : रमनदीप बेंगलुरू, नौ जून (भाषा) भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड रमनदीप ने बुधवार को खुलासा किया कि टीम ओलंपिक की तरह का माहौल तैयार करके तोक्यो खेलों के लिये अभ्यास कर रही है।
रमनदीप ने कहा कि वे ओलंपिक के कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास करके अपने कौशल का परीक्षण और शारीरिक क्षमता का आकलन कर रहे हैं।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 24 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है।
पूल ए में इन दोनों टीमों के अलावा मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, स्पेन और मेजबान जापान शामिल हैं।
रमनदीप ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में कहा, 'काफी कुछ हमारे पहले मैच पर निर्भर करेगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा परिणाम बाकी टूर्नामेंट के लिये लय तय करेगा।
' उन्होंने कहा, 'हम अभी अपने ओलंपिक कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास कर रहे हैं।
ओलंपिक कोर ग्रुप से तीन टीमें बनायी गयी हैं तथा कोचिंग स्टाफ ने इस तरह का माहौल तैयार किया है जो ओलंपिक जैसा है।' रियो ओलंपिक में खेल चुके रमनदीप ने कहा, 'हम भारतीय टीम की पोशाक पहनते हैं, हम ऐसी तैयारी करते हैं मानो हमें एक कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वी का सामना करना हैं।
हम मैच से पूर्व उसी तरह की गतिविधियों में शामिल होते हैं जो कि किसी अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले होती हैं।
हम मैच से पहले राष्ट्रगान के लिये भी एक साथ खड़े होते हैं।
' अपने प्रदर्शन के बारे में रमनदीप ने कहा कि 2018 की घुटने की चोट उनके लिये बड़ा झटका थी लेकिन इसके अलावा उनका करियर सही तरह से आगे बढ़ा है।
उन्होंने कहा, 'मेरे लिये 2016 और 2017 वास्तव में अच्छे रहे।
मैं अच्छी फार्म में था और अच्छा प्रदर्शन कर रहा था लेकिन 2018 में चैंपियन्स ट्राफी के दौरान घुटने की चोट बड़ा झटका थी।' रमनदीप ने कहा, 'मुझे इससे उबरने में छह से सात महीने लगे और जैसे ही मैंने खेलना शुरू किया मेरा टखना चोटिल हो गया।
लेकिन 2019 के मध्य से मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं और मेरा मानना है कि मैंने पुरानी फार्म हासिल कर ली है।'
Article Advertisement
Sports
ओलंपिक माहौल के अनुरूप तैयारियां कर रही है भारतीय हॉकी टीम : रमनदीप
ओलंपिक माहौल के अनुरूप तैयारियां कर रही है भारतीय हॉकी टीम : रमनदीप बेंगलुरू, नौ जून (भाषा) भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड रमनदीप ने बुधवार को खुलासा किया कि टीम ओलंपिक की तरह का माहौल तैयार करके तोक्यो खेलों के लिये अभ्यास कर रही है। रमनदीप ने कहा कि वे ओलंपिक के कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास करके अपने कौ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
