ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे मनप्रीत, लाकड़ा और हरमनप्रीत उपकप्तान नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) मिडफील्डर मनप्रीत सिंह तोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे जबकि अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह उपकप्तान बनाये गए हैं ।
भारत ने पिछले सप्ताह 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया था लेकिन कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की थी ।
मनप्रीत ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि ओलंपिक में तीसरी बार भारत के लिये खेलने का मौका मिल रहा है और इस बार कप्तान के तौर पर ।
मेरे लिये यह गर्व की बात है ।’’ उन्होंने कहा , ‘‘ पिछले कुछ साल में हमने मजबूत नेतृत्व तैयार किया है और महामारी की चुनौतियों का मजबूती से सामना किया है ।
हमने फॉर्म और फिटनेस कायम रखते हुए ओलंपिक को ध्यान में रखकर तैयारी की है ।’’ मनप्रीत की कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2017, एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी 2018 और एफआईएच सीरिज फाइनल 2019 जीते हैं ।
भारतीय टीम भुवनेश्वर में 2018 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंची ।
मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा ,‘‘ ये तीनों खिलाड़ी टीम के नेतृत्व दल का अभिन्न अंक हैं ।इन्होंने कठिन समय में युवाओं का मनोबल बनाये रखने में काफी परिपक्वता दिखाई ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट में दो उपकप्तान बनाने से हमारे नेतृत्व दल को मजबूती मिलेगी ।
बीरेंद्र लंदन ओलंपिक 2012 खेल चुका है लेकिन चोट के कारण रियो ओलंपिक नहीं खेल पाया था ।
वापसी के बाद से उसका प्रदर्शन बेहतर ही होता गया है ।
’’ हरमनप्रीत ने 2019 में मनप्रीत की गैर मौजूदगी में तोक्यो में ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी की थी ।
भारतीय टीम तोक्यो ओलंपिक के पहले मैच में 24 जुलाई को न्यूजीलैंड से खेलेगी
Article Advertisement
Sports
ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे मनप्रीत, लाकड़ा और हरमनप्रीत उपकप्तान
ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे मनप्रीत, लाकड़ा और हरमनप्रीत उपकप्तान नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) मिडफील्डर मनप्रीत सिंह तोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे जबकि अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह उपकप्तान बनाये गए हैं । भारत ने पिछले सप्ताह 16 सदस्यी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
