ओलंपिक में सीनियर टीम के लिए पदार्पण परिकथा की तरह होगा: मनप्रीत कौर बेंगलुरू, दो जून (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से तोक्यो ओलंपिक में ‘परिकथा’ जैसे पदार्पण का सपना संजोए बैठी युवा डिफेंडर मनप्रीत कौर का ध्यान कड़ी मेहनत करके अपने खेल के शीर्ष में रहने पर है।
जूनियर टीम की ओर से दुनिया भर में खेलते हुए पर्याप्त अनुभव हासिल करने वाली 23 साल की मनप्रीत को पिछले साल जनवरी में पहली बार भारत की सीनियर महिला टीम में शामिल किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति में मनप्रीत के हवाले से कहा गया, ‘‘ओलंपिक जैसी स्वप्निल प्रतियोगिता में सीनियर राष्ट्रीय टीम की ओर से पदार्पण करना मेरे लिए परिकथा जैसा होगा।
मेरे कहने का मतलब है कि यह पूरी तरह से अलग अहसास होगा लेकिन मैं अपने पैर जमीन पर रखना चाहती हूं और कड़ी मेहनत जारी रखना चाहती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीम चयन मेरे हाथ में नहीं है लेकिन मैं इतना कहूंगी कि यह चरण बेहद रोमांचक है।
यह हमारी ट्रेनिंग के दौरान मेरे से सर्वश्रेष्ठ करा रहा है और टीम चयन के बारे में चिंता किए बगैर मैं इसे जारी रखना चाहती हूं।’’ जूनियर से सीनियर शिविर में आए बदलाव के बारे में मनप्रीत ने कहा कि इसके लिए तेजी से सामंजस्य बैठाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैदान के अंदर और बाहर आपके चारों तरफ अनुभवी खिलाड़ी होते हैं, इसलिए प्रत्येक दिन सीखने के लिए इतनी सारी चीजें होती हैं।’’ मनप्रीत ने कहा, ‘‘जूनियर टीम के साथ मैंने जो अनुभव किया उससे चीजें काफी अलग थी।
ट्रेनिंग से लेकर खानपान से लेकर फिटनेस, यहां सभी चीजों का स्तर अलग है और आपको जितना जल्दी संभव हो उतना जल्दी सामंजस्य बैठाना होता है।’’ मनप्रीत हाल में अर्जेन्टीना दौरे पर गई थी जो सीनियर राष्ट्रीय टीम के साथ उनका पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा था लेकिन वहां टीम ने सिर्फ अभ्यास मैच खेले।
Article Advertisement
Sports
ओलंपिक में सीनियर टीम के लिए पदार्पण परिकथा की तरह होगा: मनप्रीत कौर
ओलंपिक में सीनियर टीम के लिए पदार्पण परिकथा की तरह होगा: मनप्रीत कौर बेंगलुरू, दो जून (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से तोक्यो ओलंपिक में ‘परिकथा’ जैसे पदार्पण का सपना संजोए बैठी युवा डिफेंडर मनप्रीत कौर का ध्यान कड़ी मेहनत करके अपने खेल के शीर्ष में रहने पर है। जूनियर टीम की ओर से दुनिया भर में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
