अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Sports

ओलंपिक टीम में चयन के लिये कड़ी मेहनत की जरूरत : लिलिमा मिंज

ओलंपिक टीम में चयन के लिये कड़ी मेहनत की जरूरत : लिलिमा मिंज बेंगलुरू, 10 जून (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी मिडफील्डर लिलिमा मिंज ने गुरुवार को कहा कि कई युवा प्रतिभाओं के सामने आने से टीम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है और उन्हें लगातार दूसरे ओलंपिक खेलों में जगह बनाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ

ओलंपिक टीम में चयन के लिये कड़ी मेहनत की जरूरत : लिलिमा मिंज

Article Advertisement

ओलंपिक टीम में चयन के लिये कड़ी मेहनत की जरूरत : लिलिमा मिंज बेंगलुरू, 10 जून (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी मिडफील्डर लिलिमा मिंज ने गुरुवार को कहा कि कई युवा प्रतिभाओं के सामने आने से टीम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है और उन्हें लगातार दूसरे ओलंपिक खेलों में जगह बनाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

Article Advertisement

भारतीय मध्यपंक्ति की प्रमुख खिलाड़ी लिलिमा ने 2016 रियो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। तब भारतीय महिला टीम ने 36 वर्षों बाद इन खेलों के लिये क्वालीफाई किया था। इसके बाद से लिलिमा टीम की नियमित सदस्य हैं और अब तक भारत की तरफ से 133 मैच खेल चुकी हैं। लिलिमा ने कहा, 'इस राष्ट्रीय शिविर में कई युवा खिलाड़ी हैं जिनके कारण टीम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा हुई है। ' उन्होंने कहा, 'अंतिम टीम में जगह बनाने के लिये अच्छी प्रति​स्पर्धा है और यदि मुझे टीम में जगह सुरक्षित करनी है तो कड़ी मेहनत करनी होगी और खुद को साबित करना होगा। ' ओडिशा के सुंदरगढ़ की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, 'इससे मुझे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है क्योंकि ओलंपिक में खेलना प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है और मैं जानती हूं कि हमारी सभी खिलाड़ी ऐसा कर रही हैं। '

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read