अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

ओलंपिक टॉर्च रिले शुरू करने वाली पहली महिला होंगी कोराकाकी

ओलंपिक टॉर्च रिले शुरू करने वाली पहली महिला होंगी कोराकाकी ग्रीस की ओलंपिक शूटिंग चैम्पियन एना कोराकाकी ओलंपिक टॉर्च रिले शुरू करने वाली पहली महिला एथलीट होंगी। हेलेनिक ओलंपिक कमेटी (एचओसी) ने इसकी जानकारी दी है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कमेटी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि कोराकाकी को टोक

ओलंपिक टॉर्च रिले शुरू करने वाली पहली महिला होंगी कोराकाकी

Article Advertisement

ओलंपिक टॉर्च रिले शुरू करने वाली पहली महिला होंगी कोराकाकी ग्रीस की ओलंपिक शूटिंग चैम्पियन एना कोराकाकी ओलंपिक टॉर्च रिले शुरू करने वाली पहली महिला एथलीट होंगी। हेलेनिक ओलंपिक कमेटी (एचओसी) ने इसकी जानकारी दी है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कमेटी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि कोराकाकी को टोक्यो ओलंपिक के लिए 12 मार्च को प्राचीन ओलंपिया में होने वाले ओलंपिक फ्लेम लाइटनिंग सेरेमनी में पहली टॉर्च बियरर होंगी।

Article Advertisement

यह ओलंपिक फ्लेम ग्रीस की अभिनेत्री जांथी जियोर्जियो द्वारा हैंडओवर किया जाएगा, जो ग्रीक हाई प्रीस्टेस की भूमिका निभा रही हैं। सोशल मीडिया पर एना की खूब चर्चा रही। उन्होंने ओलंपिक पदकों के साथ फोटो पोस्ट कर अपने करीब एक लाख 10 हजार फॉलोअर्स के साथ खुशखबरी साझा करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया। सूर्य की किरणों से मशाल ओलंपिक मशाल को प्राचीन ओलंपिक स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान पारंपरिक तौर पर सूर्य की किरणों से प्रज्ज्वलित किया जाएगा। यहीं पर पुराने ओलंपिक खेल कराए जाते थे। कोराकाकी ने 2016 के रियो ओलंपिक में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीत था। वह 2018 में वर्ल्ड चैम्पियन रही हैं। फिलहाल विश्व में उनकी रैंकिंग दूसरी है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read