उमर अब्दुल्ला के खिलाफ कौन रच रहा है साजिश?
जम्मू कश्मीर चुनाव से पहले पूर्व सीएम का बड़ा खुलासा जम्मू कश्मीर में पहले चरण के मतदान को 10 दिन ही बचे हैं।
हालांकि चुनाव से पहले उमर अब्दुल्ला ने बड़ा खुलासा किया है।
उनका कहना है कि घाटी में उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।
Politics
उमर अब्दुल्ला के खिलाफ कौन रच रहा है साजिश? जम्मू कश्मीर चुनाव से पहले पूर्व सीएम का बड़ा खुलासा
उमर अब्दुल्ला के खिलाफ कौन रच रहा है साजिश? जम्मू कश्मीर चुनाव से पहले पूर्व सीएम का बड़ा खुलासा जम्मू कश्मीर में पहले चरण के मतदान को 10 दिन ही बचे हैं। हालांकि चुनाव से पहले उमर अब्दुल्ला ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि घाटी में उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। Omar Abdullah on Jammu Kashmi

Article Advertisement
Article Advertisement
Omar Abdullah on Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बड़ा खुलासा किया है।
उमर अब्दुल्ला का कहना है कि उन्हें टक्कर देने के लिए मैदान में एक नहीं बल्कि दो उम्मीदवार साथ उतरे हैं।
उमर अब्दुल्ला के अनुसार बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी में कोई अतंर नहीं है।
दिल्ली के साथ हुई डील शनिवार की शाम एक बैठक को संबोधित करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी पहले ही साफ कर चुकी है कि अगर वो बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सकी, तो निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में अगली सरकार बनाएगी।
इन ताकतों को रोकने के लिए हमें चुनाव में बहुत संभलकर मतदान करना होगा।
जिन लोगों (निर्दलीय प्रत्याशी) ने दिल्ली के साथ डील कर ली है, वो जम्मू कश्मीर के आम लोगों की आवाज कभी नहीं उठाएंगे।
गृह मंत्री पर बोले उमर अब्दुल्ला गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था।
इस पर बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि शुक्रवार को अमित शाह ने उन पार्टियों का नाम बताया, जिनके साथ वो सरकार नहीं बनाना चाहते हैं।
मगर ऐसी कई पार्टियां हैं, जिनका जिक्र मेनिफेस्टो में नहीं था।
अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वो निर्दलीय दलों से हाथ जरूर मिलाएंगे, जो कश्मीर में मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
राशिद की पार्टी से हाथ मिलाएगी बीजेपी- उमर उमर अब्दुल्ला का कहना है गृह मंत्री अमित शाह ने मेरे खिलाफ लोकसभा चुनाव जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवार राशिद की पार्टी आवामी इत्तेहाद पार्टी (एईपी) का जिक्र भी नहीं किया।
राशिद जेल में है।
मगर उसकी पार्टी के साथ गठबंधन करने पर गृह मंत्री ने चुप्पी साध ली है।
इसका मतलब यह है कि बीजेपी एआईपी के साथ हाथ मिलाना चाहती है।
जेल में बंद लोग देंगे चुनौती- उमर इंजीनियर राशिद की तरफ इशारा करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जो लोग जेल में बंद हैं, वो भी मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान राशिद खान ने उमर अब्दुल्ला के खिलाफ बारामूला सीट से चुनाव लड़ा था और राशिद की जीत हुई थी।
2016 में कश्मीर दंगों का चेहरा रहे सरजन बरकती जेल की सजा काट रहे हैं और अब वो गांदरबल से उमर अब्दुल्ला के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर की दो सीटों से नामांकन किया है।
गांदरबल के अलावा वो बड़गाम से चुनावी मैदान में हैं।
मेरे खिलाफ चल रही साजिश- उमर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब राशिद ने उनके खिलाफ बारामूला से चुनाव लड़ा था, तो मैंने उसे गलत नहीं माना क्योंकि वो उसी लोकसभा सीट से ताल्लुक रखते हैं और पहले भी वहां से चुनाव लड़ चुके हैं।
हालांकि सरजन बरकती गांदरबल और बीरवाह से चुनाव लड़ रहे हैं।
शोपियां से पर्चा रद्द होने के बाद उन्होंने गांदरबल से नामांकन दाखिल किया।
मुझे इसके पीछे का सारा खेल समझ आ रहा है।
इससे साबित होता है कि लोग मेरे खिलाफ जेल से चुनाव लड़ रहे हैं और ये किसी साजिश का हिस्सा है।
कब होंगे चुनाव?
उमर अब्दुल्ला के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवारों को जानबूझकर चुनावी मैदान में उतारा गया है।
यह लोग जनता के लिए काम नहीं करेंगे बल्कि वोट बांटने और लोगों की आवाज कमजोर करने के लिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं।
बता दें कि जम्मू कश्मीर में 19 सितंबर से तीन चरणों में मतदान होगा।
वहीं उमर अब्दुल्ला की दोनों सीटों गांदरबल और बड़गाम में दूसरे चरण के दौरान 25 सितंबर को वोटिंग होगी।
इस चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
