वनडे की शर्मनाक हार के बाद पाक ने जीता पहला टी20 नाटिंघम, 17 जुलाई (एपी) इंग्लैंड की दूसरे दर्जे की टीम से एकदिवसीय श्रृंखला में करारी शिकस्त झेलने वाले पाकिस्तान ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच पहले विकेट के लिये 150 रन की धांसू साझेदारी की मदद से अपने प्रतिद्वंद्वी की शीर्ष टीम के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 31 रन से जीत दर्ज करके अच्छी वापसी की।
Sports
वनडे की शर्मनाक हार के बाद पाक ने जीता पहला टी20
वनडे की शर्मनाक हार के बाद पाक ने जीता पहला टी20 नाटिंघम, 17 जुलाई (एपी) इंग्लैंड की दूसरे दर्जे की टीम से एकदिवसीय श्रृंखला में करारी शिकस्त झेलने वाले पाकिस्तान ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच पहले विकेट के लिये 150 रन की धांसू साझेदारी की मदद से अपने प्रतिद्वंद्वी की शीर्ष टीम के खिलाफ पहले

Article Advertisement
Article Advertisement
कप्तान आजम ने 49 गेंदों पर 85 रन जबकि रिजवान ने 41 गेंदों पर 63 रन बनाये।
इससे पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 232 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
इंग्लैंड ने पहले सात ओवर में ही चार विकेट गंवा दिये लेकिन लियाम लिविंगस्टोन ने 43 गेंदों पर छह चौकों और नौ छक्कों की मदद से 103 रन बनाकर उसकी उम्मीदें बनाये रखी।
लिविंगस्टोन ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया लेकिन उनके 17वें ओवर में आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम 19.2 ओवर में 201 रन पर सिमट गयी।
लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों पर शतक जमाया जो इंग्लैंड की तरफ से टी20 में नया रिकार्ड है।
पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान ने तीन . तीन विकेट लिये।
इंग्लैंड के सीनियर खिलाड़ियों ने इस मैच में वापसी की।
टीम में कुछ खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के कारण इंग्लैंड की पूरी टीम पृथकवास पर चली गयी थी जिसके कारण उसे वनडे में अपनी दूसरे दर्जे की टीम उतारनी पड़ी थी।
उस टीम ने वनडे श्रृंखला 3-0 से जीती लेकिन उसके सीनियर खिलाड़ी वैसा दबदबा बनाने में नाकाम रहे।
वनडे श्रृंखला में खेलने वाले चार खिलाड़ियों को ही इस टीम में जगह मिली थी लेकिन उनमें से कोई भी खास योगदान नहीं दे पाया।
दूसरा टी20 रविवार को लीड्स में खेला जाएगा।
एपी पंत पंत 1707 1014 नाटिंघम
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
