अररिया में सामूहिक बालसभा में डेढ़ लाख बच्चे हुए शामिल गूगल फॉर्म के तहत कराई गई जांच में विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम दर्ज हुई थी।
इसके बाद डीएम ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए नीति आयोग की बैठक में प्रत्येक माह के आखिरी शनिवार को विद्यालयों में बाल सभा का आयोजन कराने का निर्देश दिया था।
Seemanchal
अररिया में सामूहिक बालसभा में डेढ़ लाख बच्चे हुए शामिल
अररिया में सामूहिक बालसभा में डेढ़ लाख बच्चे हुए शामिल गूगल फॉर्म के तहत कराई गई जांच में विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम दर्ज हुई थी। इसके बाद डीएम ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए नीति आयोग की बैठक में प्रत्येक माह के आखिरी शनिवार को विद्यालयों में बाल सभा का आयोजन कराने

Article Advertisement
Article Advertisement
डीएम ने सामूहिक बाल सभा के बेहतर परिणाम को देखते हुए अब प्रत्येक सप्ताह बाल सभा का आयोजन कराने का निर्देश दिया है।
इसी कड़ी में शनिवार को एक हजार प्रारंभिक विद्यालयों में बाल सभा का आयोजन हुआ।
इसमें डेढ़ लाख बच्चे शामिल हुए।
अभिभावकों ने भी लिया भाग: आयोजित बाल सभा में अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
उनके मन में सरकारी विद्यालयों के प्रति जो उदासीनता थी वह धीरे धीरे कम होती दिख रही है।
सामूहिक बालसभा में चार हजार से अधिक शिक्षक, एक लाख पांच हजार बच्चे और पांच हजार से अधिक अभिभावक शामिल हुए थे।
देश का सबसे पिछड़ा जिला है अररिया: नीति आयोग के सर्वे में चिह्नित देश के सबसे पिछड़े 115 जिलों में अररिया सबसे निचले पायदान पर था।
आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास तथा मूलभूत आधारित संरचना जैसे विकास के आयामों को बेहतर बनाने के लिए जिले में अलग-अलग कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।
इसमें शिक्षा एवं स्वास्थ्य में चल रहे कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में जिला प्रशासन के सहयोग के लिए नीति आयोग ने पिरामल फाउंडेशन को नॉलेज पार्टनर बनाया है।
नीति आयोग के निर्देश पर जिले के समस्त पदाधिकारियों ने एक-एक और सभी सीआरसीसी को दो-दो विद्यालयों को गोद में मिला है।
इन्हें संबंधित विद्यालयों में बच्चों की अधिगम स्तर में गुणवत्ता लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशासन की चुनौती: जिले में वर्तमान में शिक्षा की काफी दयनीय स्थिति है।
शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन को शिक्षा को पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती है।
सामुदायिक संपर्क अभियान चलाये जाने के वावजूद अभिभावकों में सरकारी विद्यालय के प्रति अविश्वास झलकता है।
स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के साथ साथ अभिभावकों के विश्वास को जितना होगा।
ताकि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें।
बोले डीएम: डीएम बैद्यनाथ यादव ने बताया कि सामूहिक बाल सभा के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।
जिले के स्कूलों में सप्ताह के प्रत्येक उर्दू विद्यालयों में गुरुवार को और अन्य विद्यालयों में शनिवार को सामूहिक बाल सभा का आयोजन होगा।
शनिवार को विद्यालयों में बच्चों की औसत उपस्थिति 41 फीसद आंकी गयी है।
इसे बेहतर करने के लिए कुछ विद्यालय अपने स्तर पर बेहतर कार्य भी कर रहे हैं।
हाल ही में सिकटी प्रखंड के खोड़ागाछ गांव में संबंधित विद्यालयों के शिक्षक देर शाम को विद्यालय आपके द्वार अभियान चलाया है, जिसका बेहतर परिणाम सुनाने को मिल रहा है Source- Hindustan
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
