मोदी कैबिनेट से ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल को मिली मंजूरी, जानें संसद में कब होगा पेश?
One Nation One Election Bill : मोदी कैबिनेट से वन नेशन वन इलेक्शन बिल को मंजूरी मिल गई।
अब इस विधयेक को संसद में पेश किया जाएगा।
इस मामले में विपक्ष सरकार को घेर सकता है।
इसे लेकर केंद्र सरकार ने सारी तैयारी कर ली है।
One Nation One Election Bill : केंद्र की मोदी सरकार ने वन नेशन वन इलेक्शन बिल को मंजूरी दे दी।
अब सरकार इस बिल को संसद में पेश करेगी।
अगर ये बिल दोनों सदनों से पास हो गया तो देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने का रास्ता साफ हो जाएगा।
अब बड़ा सवाल उठता है कि मोदी सरकार इस बिल को सदन के पलट पर कब रखेगी?
आइए जानते हैं सबकुछ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें वन नेशन वन इलेक्शन बिल को मंजूरी मिली।
सूत्रों का कहना है कि सरकार जारी शीतकालीन सत्र में ही एक देश एक चुनाव बिल को सदन में लाएगी।
सरकार से जुड़े सूत्रों का मानना है कि इस बिल को विस्तृत चर्चा के लिए संसद की संयुक्त समिति के पास भी भेजा जा सकता है।
सरकार चाहती है कि इस बिल पर आम राय बनाई जाए।
इसके लिए सभी हितधारकों से चर्चा कराई जाएगी।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेगी JPC जेपीसी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेगी।
साथ ही सभी राज्य विधानसभाओं के स्पीकरों को भी बुलाया जा सकता है।
देश भर के प्रबुद्ध लोगों के साथ सिविल सोसायटी की भी इस संबंध में राय ली जाएगी।
आपको बता दें कि इससे पहले मोदी सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान सितंबर 2023 में वन नेशन वन इलेक्शन पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई में एक समिति का गठन किया था।
जानें कोविंद समिति ने क्या की सिफारिश?
रामनाथ कोविंद की समिति ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मार्च में सरकार को वन नेशन वन इलेक्शन पर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया।
समिति ने अपनी रिपोर्ट में देश में दो चरणों में चुनाव कराने की सिफारिश की है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने की सिफारिश की गई है, जबकि दूसरे चरण में स्थानीय निकाय के चुनाव साथ कराने की बात कही गई है।
Article Advertisement
Politics
मोदी कैबिनेट से ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल को मिली मंजूरी, जानें संसद में कब होगा पेश?
मोदी कैबिनेट से ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल को मिली मंजूरी, जानें संसद में कब होगा पेश? One Nation One Election Bill : मोदी कैबिनेट से वन नेशन वन इलेक्शन बिल को मंजूरी मिल गई। अब इस विधयेक को संसद में पेश किया जाएगा। इस मामले में विपक्ष सरकार को घेर सकता है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने सारी तैयारी कर ली ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
