अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Sports

8वीं बार जोकोविक बने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन, जीता 17वां ग्रैंडस्लैम टाइटल

8वीं बार जोकोविक बने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन, जीता 17वां ग्रैंडस्लैम टाइटल वर्ल्ड नंबर-2 सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने रविवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को हराकर आठवीं बार साल के पहले ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम कर लिया। मौजूदा चैंपियन जोकोविक ने अपना पहला

8वीं बार जोकोविक बने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन, जीता 17वां ग्रैंडस्लैम टाइटल

Article Advertisement

8वीं बार जोकोविक बने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन, जीता 17वां ग्रैंडस्लैम टाइटल वर्ल्ड नंबर-2 सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने रविवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को हराकर आठवीं बार साल के पहले ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम कर लिया।

Article Advertisement

मौजूदा चैंपियन जोकोविक ने अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल खेल रहे थीम को 6-4, 4-6, 2-6, 6-3, 6-4 से मात देकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। दूसरी सीड जोकोविक ने तीन घंटे और 59 मिनट में यह मुकाबला जीता। सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले जोकोविक का यह आठवां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है। उन्होंने इससे पहले 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019 में यह खिताब जीता था। वह 2011 से 2013 तक लगातार तीन बार यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं और ओपन एरा के लिहाज से यह एक रिकार्ड है। 32 साल के जोकोविक के करियर का यह 17वां एकल ग्रैंड स्लैम खिताब है। वहीं, थीम का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था और तीनों में उसे अब तक हार का सामना करना पड़ा है। वह इससे पहले 2018 और 2019 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे थे और दोनों बार उन्हें उपविजेता होकर संतोष करना पड़ा था। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read