अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

संगठन को मजबूत करने पर बल

संगठन को मजबूत करने पर बल किशनगंज विधानसभा उप चुनाव में एमआईएम प्रत्याशी कमरुल होदा विजयी होने के बाद एमआईएम में उत्साह का माहौल है। आये दिन पार्टी में लोगों के शामिल होने का दौर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व नप उपाध्यक्ष जमेशद आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. अब्दुल्लाह, ग

संगठन को मजबूत करने पर बल

Article Advertisement

संगठन को मजबूत करने पर बल किशनगंज विधानसभा उप चुनाव में एमआईएम प्रत्याशी कमरुल होदा विजयी होने के बाद एमआईएम में उत्साह का माहौल है। आये दिन पार्टी में लोगों के शामिल होने का दौर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व नप उपाध्यक्ष जमेशद आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. अब्दुल्लाह, गुल मोहम्मद एवं फरीद शम्सी ने पार्टी की सदस्यता ली।

Article Advertisement

सभी का प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान, विधायक कमरुल होदा, जिलाध्यक्ष इशहाक आलम, मजहरुल हसन आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि पार्टी में मजबूत लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व नप अध्यक्ष जमेशद आलम को पार्टी में जिला कोषाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. अब्दुल्लाह को जिला सचिव का पद दिया गया है। पार्टी की लोकप्रियता सीमांचल सहित बिहार के अन्य जिलों में बढ़ रही है और संगठन का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो घटना हुआ वह निंदनीय है। कांग्रेस ने जिस विचारधारा के खिलाफ होने का बात करती है उसी से हाथ मिलाने का काम किया है। इससे कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हुआ है। एमाआईएम सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि न्याय के लिए काम करती है। उन्होंने हैदराबाद में हुए महिला डॉक्टर के साथ घटना की निंदा की और कहा कि दोषी को फांसी की सजा देनी चाहिए। इस मौके पर इश्तियाक अहमद, शाहिद रब्बानी, इदू हुसैन, तारिक इकबाल सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकत्र्ता मौजूद थे। Source- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read